ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, हीरो के हार से भी ज्यादा कीमती है इसकी सजावट

ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, हीरो के हार से भी ज्यादा कीमती है इसकी सजावट

नई दिल्ली: इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि मीठा में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला चीज चॉकलेट है। बच्चों से लेकर बड़े लोगों को ही चॉकलेट खाना पसंद होता है। इसके साथ ही खास मौके पर भी मिठाई की जगह कई जगह चॉकलेट को गिफ्ट किया जाता है।दुनिया भर में वैसे तो कई प्रकार की चॉकलेट मौजूद है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चॉकलेट के बारे में बताने वाले हैं जिसे दुनिया का सबसे महंगा चॉकलेट माना गया है।

बता दे कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ले चॉकलेट बॉक्स का आता है, जिसे दुनिया का सबसे महंगा चॉकलेट माना गया है। साथ और सजावट के अलावा यह चॉकलेट बॉक्स अपने साथ की ज्वेलरी के कारण भी महंगा होता है। चॉकलेट के साथ डायमंड के हार, कंगन और अंगूठी आते हैं जो कि पन्ना और नीलम से बने होते हैं।मजेदार बात तो यह है कि इतनी ज्यादा कीमती होने के बाद भी इस बॉक्स को खरीदा नहीं जा सकता क्योंकि यह बिकाऊ नहीं है। इसके साथ ही भारत में चॉकलेट की कीमत 1.5मिलियन डॉलर यानी कि 11करोड़ 20लाख रुपए होगी।

वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम फ्रोजन हाउटे चॉकलेट का आता है। चॉकलेट ने सबसे महंगी मिठाई के लिए प्लीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। 28 कोको मिश्रण से तैयार यह चॉकलेट 23 कैरेट खाने वाले सोने से बनी है, जिसे सफेद हीरे के साथ सोने के बाउल में सर्व किया जाता है। इसकी कीमत 25000 डॉलर यानी 18 लाख 68 हजार रूपए है।

Leave a comment