
नई दिल्ली: आज देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन बच्चों के लिए समर्पित होता है इस दिन स्कूलों में बच्चों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस दिन बच्चे काफी मोज-मस्ती करते है। इस दिन भारत के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
भारत के पहले पीएम का जन्मदिन
दरअसल भारत के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। कहा जाता है कि पीएम बच्चों से बहुत प्यार करते थे उन्हें गुलाब भी बहुत पसंद थे। इसलिए उनके कोर्ट की जेब में हमेशा एक गुलाब रहता था। वहीं नेहरू चाचा हर बच्चे को भारत का भविष्य मानते थे इसलिए उनका मानना था कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए और उन्हें शिक्षित किया जाना चाहिए। वहीं पं. जवाहरलाल नेहरू का वर्ष 1964 में निधन हो गया जिसके बाद उनकी याद में, संसद ने उनके जन्मदिन को बाल दिवस समारोह के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव जारी किया। इससे पहले, भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था।
बाल दिवस का इतिहास
बता दें कि वैसे तो वर्ष 1925 से बाल दिवस विश्व भर में मनाया जाता हैऔर भारत में 20 नवबंर को बाल दिवस मनाया जाता था लेकिन नेहरू चाचा की मत्यु के बाद संसद में एक प्रस्ताव पारित हुआ और नेहरू की याद के रीप में उनके जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया का प्रस्ताव जारी हुए। यानी 1964 से बाल दिवस को भारत में 14 नवबंर के दिन मनाया जाने लगा।
बाल दिवस का महत्व
बच्चों को बड़ों से विशेष देखभाल और विचार की आवश्यकता होती है क्योंकि वे परिवार के सबसे रक्षाहीन और निर्दोष सदस्य होते हैं। राष्ट्रीय बाल दिवस पर बच्चों के कल्याण में सुधार और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।साथ ही, सोशल मीडिया के युग ने उन बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है जो कम उम्र में ही प्रमुख मनोवैज्ञानिक मुद्दों से पीड़ित होने लगे हैं।
Leave a comment