
नई दिल्ली: मंदिर एक ऐसी पवित्र जगह है जहां पर भगवान निवास करते हैं। वैसे तो दुनिया के कण-कण में भगवान का वास होता हैं, लेकिन मंदिरों में उनकी मूर्ति को स्थापित कर श्रद्धालु उनकी पूजा-आराधना करते हैं। जब मंदिरों में पूजा कर लिया जाता हैं। उसके बाद लोगों को भगवान का प्रसाद भी दिया जाता हैं,जिसे लोग भगवान का आशीर्वाद समझ कर ग्रहण कर लेते हैं। आमतौर पर मंदिरों में भोग के तौर पर भगवान को लड्डू,मिश्री और मिठाइयां चढ़ाई जाती हैं,पर आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने वाले हैं जहां पर भगवान सैंडविच और बर्गर खाते हैं।
इस बात को सुनने के बाद आप सोच रहे होंगे की कहीं आप सपना तो नहीं देख रहे हैं, लेकिन ये बिल्कुल सच हैं। ये मंदिर चेन्नई के पड़प्पाई में स्थित हैं। इस मंदिर का नाम जय दुर्गा पीठम मंदिर हैं, जहां पर प्रसाद के रूप में लोगों को ब्रॉउनीज,बर्गर और सैंडविच दिया जाता हैं। इस मंदिर की एक और खासीयत हैं कि ये मंदिर FSSAI से प्रमाणित हैं। इसके अलावा इस मंदिर के प्रसाद पर एक्सपायरी डेट भी लिखी होती हैं। एक और हैरान कर देने वाली आपको बता दें कि हाल ही में इस मंदिर को मॉडर्नाइज किया गया है और इसना ही नहीं बल्कि प्रसाद का मेन्यू भी मोडर्नाइज किया गया हैं। इसमें लड्डू और मिठाइयों के प्रसाद को हटाकर बर्गर और सैंडविच कर दिया गया हैं।
मंदिर की स्थापना करने वाले एक हर्बर ऑन्कॉलॉजिस्ट हैं।ऑन्कॉलॉजिस्ट का कहना है कि इस मंदिर में पवित्रता का खास ध्यान रखा जाता हैं, साथ ही यहां के प्रसाद को FSSAIसे प्रमाणित किया जाता हैं। आमतौर पर ऐसा होता है कि मंदिर में खराब प्रसाद वितरित कर दिया जाता हैं,जिसकी वजह से लोगों की तबियत खराब हो जाती हैं।फिर भी लोग आस्था में प्रसाद को ग्रहण कर लेते हैं, लेकिन इस मंदिर में बने सैंडविच और बर्गर के ऊपर डेट लिखी रहती है कि कबतक इस प्रसाद को खाया जा सकता हैं।
मंदिर में रेगुलर आने वाले लोगों के लिए खास सुविधाएं दी जाती हैं। जो लोग यहां लगातार आते हैं उनकी जन्मतिथि और नां को रिकॉर्ड कर लिया जाता हैं।जब भक्त जन्मदिन पर मंदिर में आते हैं,तो यहां बर्थडे केक प्रसाद के तौर पर दिया जाता हैं।
Leave a comment