मेरे दादा की इच्छा थी कि दुल्हन को...पोते ने दादा की पूरी की इच्छा, देखकर सभी हैरान

मेरे दादा की इच्छा थी कि दुल्हन को...पोते ने दादा की पूरी की इच्छा, देखकर सभी हैरान

यूपी:अगर इस धरती पर किसी ने जन्म लिया हैं तो उसकी मृत्यु निश्चित हैं लेकिन कई बार लोगों की समय से पहले मौत हो जाती हैं और लोगों की इच्छा अधुरी रह जाती हैं। कई लोगों की इच्छा एक इच्छा बनकर रह जाती हैं और कई लोगों की इच्छा उनके परिवार पूरी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक मामला सामने आया हैं जिसमें एक पोते ने अपने दादा की इच्छा पूरी की है।

मामला हैं रुड़की का। जहां चावमंडी निवासी तुषार ने अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से अपने गांव में एंट्री करवाई हैं। तुषार के पिता विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री हैं। तुषार के पिता संजय कुमार धीमान ने बताया कि उनके दादा यानी अपने पिता की इच्छा को पूरा किया हैं तुषार के दादा की इच्छा थी कि उनके पोते की दुल्हन हेलीकॉप्टर पर गांव में एंट्री करें। जिसे हमने पूरी कर दी हैं।

वहीं रुड़की के डीएवी कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर के जरिए दुल्हन की एंट्री हुई और कुछ ऐसे अंदाज में हुई, जिसे देखने के लिए शहर मैदान में उमड़ पड़ा। लोगों ने तालियों से दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। रुड़की के चावमंडी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार धीमान के पुत्र तुषार की बरात दो दिसंबर को जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश गई थी।

बताया जा रहा हैं कतुषार के दादा उसे बचपन से ही कहते थे कि उसकी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस इच्छा को पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक किया गया। पीएस धीमान अभी कोर में प्रोफेसर हैं। जिनकी इच्छा को पूरा करने के लिए पोते ने एक अलग ही अंदाज में दुल्हन के साथ एंट्री ली।

Leave a comment