
Chandrababu Naidua: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय राज्यों के लोगों को अधिक बच्चे पैदा करना चाहिए। दक्षिण भारत में बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है। सीएम नायडू ने कहा कि उनकी सरकार दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नया कानून भी लाया जाएगा। सीएम नायडू ने कहा कि अगर यह कानून आया तो आंध्र प्रदेश में दो से अधिक बच्चे वाले लोग ही स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ सकेंगे।
आपको बता दें कि पहले के नियम के मुताबिक वो लोग स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ सकते थे। जिनके बच्चे दो से अधिक है। अब चंद्रबाबू नायडू सरकार ने इस कानून को निरस्त कर दिया है। इसकी जगह नया कानून लाने पर विचार हो रहा है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने पहले के प्रयासों के बारे में भी बात रखी है। उन्होंने कहा कि तब हालात कुछ और थे। तेजी से बढ़ती जनसंख्या के चलते प्राकृतिक संसाधन खतरे में थे। लेकिन अब हालात पहले वाले नहीं है।
क्या बोले चंद्रबाबू नायडू?
चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा कि चीन और जापान समेत यूरोप के कई देश बुढ़ापे की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भले ही हमारे पास जनसांख्यिकीय लाभ है। मगर आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत में बुढ़ापे की समस्या दिखने लगी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पलायन की वजह से समस्या और गहरा हो गई है। शहरों में युवा वर्ग के जाने की वजह से आंध्र प्रदेश के कई गांवों में सिर्फ बुजुर्ग दिख रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू ने यह भी कहा कि दक्षिण के राज्यों में प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत 2.1 से कम 1.6 है।
Leave a comment