Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: CM सम्राट चौधरी के सख्त निर्देश, 2027 तक पूरा होगा आमस-दरभंगा हाईवे का 55 KM हिस्सा

Bihar News: CM सम्राट चौधरी के सख्त निर्देश, 2027 तक पूरा होगा आमस-दरभंगा हाईवे का 55 KM हिस्सा

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की। लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी में विभिन्न गैलरियों के प्रदर्शों का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य राज्य में वैज्ञानिक चेतना, नवाचार और विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देना है।

2027 तक पूरा करें आमस-शिवरामपुर हाईवे का काम

आमस-दरभंगा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत NH-119D के पैकेज-1 में 55 किलोमीटर लंबे आमस-शिवरामपुर खंड की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसका निर्माण कार्य वर्ष 2027 तक पूरा करने को कहा। उन्होंने बिहार जलाशय पुनर्स्थापन एवं गाद प्रबंधन नीति के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ आवश्यक समझौते की कार्रवाई आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

PM आवास योजना के तहत 12 लाख घर बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने आवास के लिए सर्वेक्षण प्रक्रिया में तेजी लाने और प्राप्त आपत्तियों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा करने को कहा। उन्होंने योजना के तहत 12 लाख आवास निर्माण के लक्ष्य को जल्द पूरा करने तथा बाढ़ पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता सूची में रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत पात्र आदिवासी परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाए।

सरकारी जमीन की उपलब्धता की होगी अंचलवार समीक्षा

मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने जिलों के प्रभारी सचिवों को सरकारी भूमि की उपलब्धता की अंचलवार समीक्षा करने और लाभार्थियों को सहायता दिलाने में आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लाभ उपलब्ध कराने को कहा।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा के माध्यम से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी से बचने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एच.आर. श्रीनिवास, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव हिमांशु शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

 

Also read: MTV Roadies Season 21 की शूटिंग बिहार में शुरू, रोहतास की वादियों में दिखेंगे जज, पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार-सतपुली में स्वागत, 2027 चुनाव पर मंथन

Elections 2027: लोकसभा सांसद दिल्ली एवं भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी उत्तराखंड बांसुरी स्वराज के संगठनात्मक जिला कोटद्वार प्रवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर सख्ती, रंगे हाथ पकड़े गए कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों को निर्देष दिए हैं कि ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उसी पद और उसी स्टेशन पर तैनात न रखा जाए, जो राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए हैं और जमानत पर रिहा हैं।

धामी सरकार के बजट में आयुष्मान-गोल्डन कार्ड को 225 करोड़, डिजिटल लर्निंग को 200 करोड़

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण और युवाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने अटल आयुष्मान योजना और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए कुल 225 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया है।अनुपूरक बजट में आम जनता को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपये तथा राज्य कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के लिए गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत 125 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast