Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में शुरू हुई लैंड रोवर डिफेंडर की मैन्यूफैक्चरिंग, 34 लाख रुपये तक सस्ती हो सकती हैं कार

भारत में शुरू हुई लैंड रोवर डिफेंडर की मैन्यूफैक्चरिंग, 34 लाख रुपये तक सस्ती हो सकती हैं कार

Land Rover Defender: भारत में ख़ास तौर पर पॉपुलर कारों की बात करें तो उसमे लैंड रोवर डिफेंडर का नाम जरूर आता हैं। वहीं लैंड रोवर डिफेंडर के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर हैं। बता दें की लग्जरी ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Defender 110 का पुणे स्थित प्लांट में उत्पादन शुरू कर दिया है। जिससे की कीमतों में भारी गिरावट आने से डिफेंडर की मांग में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

प्लांट डिफेंडर के उत्पादन का प्रमुख केंद्र

कंपनी अब कारों का उत्पादन भारत में ही करने जा रही हैं। जिससे कीमतों में गिरावट होगी। और इसी के बदौलत कंपनी के कयास लगा रही हैं की इससे इस पॉपुलर एसयूवी की बिक्री में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी जेएलआर इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत अब यूरोप के बाहर डिफेंडर की लोकल मैन्यूफैक्चरिंग करने वाला पहला बाजार बन गया है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट के लिए डिफेंडर की मैन्यूफैक्चरिंग स्लोवाकिया के नित्रा स्थित जेएलआर प्लांट में ही जारी रहेगा। ये प्लांट डिफेंडर के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बना रहेगा और डिफेंडर ऑक्टा, डिफेंडर 90 और डिफेंडर 130 समेत ग्लोबल मॉडल्स की मैन्यूफैक्चरिंग करता रहेगा।

Also read: Gold-Silver Price Today 27 October: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट्स

जेएलआर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने बताया

जेएलआर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने बताया की पिछले साढ़े तीन साल में भारत में डिफेंडर की 9000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं और ये कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। उन्होंने कहा कि पुणे में इस मॉडल की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने का फैसला भारत में कंपनी की विस्तार योजनाओं और यहां की टीम तथा भागीदारों की गुणवत्ता पर उसके भरोसे को दर्शाता है। और इसका फायदा भी कंपनी को जरूर मिलेगा। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 27 October: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट्स

27 October Gold-Silver Rate: त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदे भाव में तकरीबन 77 रुपये की बढ़त देखने को मिली, जिससे इसकी कीमत 1,43,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

मेटल, फार्मा में खरीदारी के बीच सेंसेक्स 480 पॉइंट से ज़्यादा चढ़ा, निफ्टी 22,753 पर बंद हुआ

Sensex Update: सोमवार को भारतीय इक्विटी मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 480 पॉइंट्स से ज़्यादा चढ़ा और निफ्टी 22,750 के लेवल से ऊपर बंद हुआ। इस तेज़ी को मेटल, फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर में चुनिंदा खरीदारी से सपोर्ट मिला, न कि ओवरऑल सेंटिमेंट में कोई बड़ा सुधार हुआ। सेंसेक्स 73,123.83 के पिछले बंद के मुकाबले 482.92 पॉइंट्स या 0.66 परसेंट बढ़कर 73,606.75 पर बंद हुआ। निफ्टी 22,600 के पिछले बंद के मुकाबले 153.20 पॉइंट्स या 0.68 परसेंट बढ़कर 22,753.20 पर बंद हुआ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast