Search KhabarFast

Press ESC to close

चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैथल में पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैथल में पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

Haryana Encounter News: चंडीगढ़ में दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में 18 मार्च को हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों का कैथल में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय चरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलर होने के साथ-साथ कबड्डी प्रमोटर भी थे।

ये घटना उस समय हुई जब वह रोज की तरह जिम से बाहर निकल रहे थे। तभी बाइक पर सवार हेलमेट पहने हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब 8 गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस को अहम सुराग

इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया, जिसमें हमलावर बेहद करीब से फायरिंग करते नजर आए। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर हरियाणा के कैथल में आरोपियों का पीछा किया गया। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। उनकी पहचान पीयूष पहलवान और सुमित शाह के रूप में हुई है।

सरगना लकी ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी कुख्यात लकी पटियाला गैंग से जुड़े हैं। इस गैंग के सरगना लकी पटियाल ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। जांच में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी हाल ही में मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। इस मामले की जांच पंजाब एजीटीएफ कर रही है, जिसने दोनों आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और हत्या के पीछे की साजिश की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें