
Jasprit Bumrah champions trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हो गए हैं। बुमराह अपनी चोट से उभर नहीं पाए हैं। बताया जा रहा है कि बुमराह अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह से स्वास्थ नहीं हो पाए हैं। जिसके कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे।
जनवरी के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे। बुमराह अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। चोट के बाद बेंगलुरु में बुमराह अपना इलाज करा रहे हैं। स्कैन के दौरान बुमराह की पीठ में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई थी, लेकिन गेंदबाजी करने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रिकवरी कर रहे हैं। बुमराह मैदान पर कब वापसी करेंगे, इसकी कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह कुछ हफ्तों में दौड़ने (रनिंग) की शुरुआत करेंगे और फिर धीरे-धीरे गेंदबाजी में वापसी करेंगे।
दूसरी आईसीसी टूर्नामेंट बाहर हुआ बुमराह
आपको बता दें कि जसप्रीम बुमराह दूसरी बार आईसीसी के टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी वह पीठ की चोट के चलते नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी।
Leave a comment