Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, युद्धस्तर पर दूसरे की तलाश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, युद्धस्तर पर दूसरे की तलाश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया गया है, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।

इस प्रकार अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू कार्य में तेजी लाते हुए टनल के भीतर जमा स्लज (कीचड़/मलबे) को लगातार हटाया जा रहा है। इसके साथ ही टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी एवं स्लज को हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिक की तलाश की जा सके।

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

लापता श्रमिक की तलाश जारी

लापता एक श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टनल के अंदर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं और श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला...SIT की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा दोष मुक्त, 8 आरोपियों पर गिरी गाज

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट और आवश्यक कार्रवाई श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है, जिसके अनुसार, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। SIT ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में दोनों को क्लीन चिट दे दी है।

मुंबई में नौसेना जवान, पत्नी और दो बच्चों की एक साथ मौत; पत्नी ने पहले ही जताया था डर

मुंबई के नेवी नगर इलाके में भारतीय नौसेना के एक जवान, उसकी पत्नी और दो बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

Uttarakhand News: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को जगह, सीएम धामी ने जताया आभार

Uttarakhand News: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को जगह मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के अनुभवी नेताओं को स्थान मिला है और बहुत संतुलित एवं अच्छी टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि नई टीम के माध्यम से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में बड़ी मदद मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast