Search KhabarFast

Press ESC to close

CBSE ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट का किया ऐलान, इस तरह चेक करें अपना मार्क्स

CBSE ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट का किया ऐलान, इस तरह चेक करें अपना मार्क्स

CBSE 10Th Result Announced: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। CBSE ने 10वीं बोर्ड कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 17 फरवरी से 10 मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 25 लाख से ज्यादा छाए शामिल हुए थे।

दिलचस्प बात ये है कि सीबीएसई साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन कर रहा है। दूसरे चरण की परीक्षा मई में होनी है। यही वजह है कि पहले चरण का रिजल्ट जल्दी जारी किया गया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाना होगा।

उसके बाद अपना रोल नबंर और पूछी गई जानकारी देनी होगी

जरूरी जानकारी भरने के बाद मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम दिखने लगेगा।

छात्र चाहें तो अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्र वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक को देखते हुए डिजिलॉकर या उमंग ऐप के अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Also read: छोटी उम्र, लेकिन बड़ी कामयाबी! CA बनकर राजस्थान की बेटी ने किया कमाल, मेहनत और लगन से मिली सफलता

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा रहा है। बोर्ड ने इस साल भी आधिकारिक टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है लेकिन, उन छात्रों को मेरिट दिए जाएंगे, जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अब स्कूल बंक करना कैंसिल...छात्र की गैरहाजिरी पर पैरेंट्स को मिलेगा SMS अलर्ट, 01 अप्रैल से नया सिस्टम लागू

Punjab School SMS Alert System: पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में उपस्थिति की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया रियल-टाइम SMS अलर्ट सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 1अप्रैल 2026से पूरे राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू हो जाएगी।

Sarkari Jobs:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

Sarkari Jobs Vaccancy:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बंपर वैकेंसी निकाली है। पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। अलग-अलग चरणों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। इस भर्ती का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में किया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें