Search KhabarFast

Press ESC to close

AAP के सत्ता से हटते ही CBI की कड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अधिकारी गिरफ्तार

AAP के सत्ता से हटते ही CBI की कड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अधिकारी गिरफ्तार

CBI Action In Delhi: दिल्ली की सत्ता से आम आदमी पार्टी सरकार जाने के बाद सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने उन 6 अधिकारियों को हिरासत में लिया है, जिनके ऊपर भ्रष्टाचार करने और घूस लेने का आरोप है। ये सभी अधिकारी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े हैं। दिल्ली से गुड़गांव बॉर्डर इलाके में घूस लेने वाले दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों को ‘6 नंबर की पुलिस’कही जाती है।

BJP लगाती रही है आरोप

हालांकि, अभी तक CBI की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी कुछ ही देर में पूरे मामले की जानकारी शेयर करेगी। बता दें, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट दिल्ली सरकार के अंदर आता है। बीजेपी के नेता कई बार आरोप लगा चुके हैं कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में घूसखोरी चल रही है। हालांकि, वे इसके पीछे आम आदमी पार्टी को जिम्‍मेदार ठहराते रहे हैं। उनके नेताओं को निशाना बनाते रहे हैं। विधानसभा चुनाव में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा रहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BI Recruitment 2026: बैंक में क्लर्क के पद पर निकली 1538 नौकरियां, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क यानी जूनियर एसोसिएट के 1538 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

Jharkhand Student Movement: सरकार से दूसरे दौर की बातचीत भी रही विफल, छात्रों ने लगाया गंभीर आरोप

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है।शनिवार को झारखंड सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन इसमें भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

‘मेरे लिए पद जरूरी नहीं', इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी; Gen Z को लेकर बोले - उन्हें गुमराह करने की कोशिश...

Dharmendra Pradhan on Gen Z: भाजपा सांसद और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरखार अपने पद से इस्तीफा देने पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की आकांक्षाएं और संकल्प किसी भी मंत्री पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं, और उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast