Chandigarh to Barauni Special Train: भारतीय रेल इस त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए हजारों स्पेशल ट्रेन चला रहा है। दीपावली के बाद अब छठ पूजा को लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ है। इसी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने ऑन डिमांड चंडीगढ़ से बरौनी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
चंडीगढ़ से बरौनी जाने वाली ट्रेन आज होगी रवाना
उत्तर रेलवे के अनुसार चंडीगढ़ से बरौनी जाने वाली ट्रेन मंगलवार, 10 नवंबर को रवाना होगी। वापसी में, ये ट्रेन गुरुवार, 12 नवंबर को बरौनी से वापस चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे होंगे।
कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
चंडीगढ़ और बरौनी के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपने सफर में इन स्टेशनों पर रुकेगी,अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरैमनपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर।
Also read: 'इंदिरा गाँधी से गुस्से से सहम जाती थी',किताब में सोनिया गाँधी ने खोले परिवार कई राज
पूरा टाइम टेबल
उत्तर रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर- 04538, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल आज रात 22:00 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और गुरुवार को आधी रात 03:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।वापसी में, ट्रेन नंबर- 04537, बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल गुरुवार को सुबह 06:30 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को दोपहर 13:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
यात्रा से पहले स्टेटस जरूर चेक करें
भारतीय रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले 139 पर कॉल कर या NTES पोर्टल पर जाकर अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस अवश्य जान लें।