Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Namo Cruise: अब यमुना में भी उठा सकेंगे क्रूज का मजा, 500 रुपये में 40 मिनट की सैर

Delhi Namo Cruise: अब यमुना में भी उठा सकेंगे क्रूज का मजा, 500 रुपये में 40 मिनट की सैर

Delhi Namo Cruise:दिल्लीवासियों और राजधानी घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यमुना में सैर करने का नया विकल्प शुरू हो गया है। दिल्ली में पहली बार 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत की गई है। अब लोग सिर्फ 500 रुपये खर्च करके करीब 40 मिनट तक यमुना नदी में क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे। इस सफारी के जरिए दिल्ली में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने और लोगों को मनोरंजन का नया अनुभव देने की तैयारी है।

नमो यमुना रिवर सफारी का संचालन सोनिया विहार के वजीराबाद घाट से जगतपुर गांव स्थित शनि मंदिर घाट के बीच किया जाएगा। इस जलमार्ग की दूरी करीब 5 से 6 किलोमीटर है। क्रूज जगतपुर पहुंचने के बाद वापस अपने शुरुआती स्थान पर लौटेगा। इस तरह यात्रियों को पूरी यात्रा में करीब 12 किलोमीटर का सफर करने का मौका मिलेगा।

40 मिनट की होगी यात्रा

इस यात्रा को पूरा करने में लगभग 35 से 40 मिनट लगेंगे। क्रूज में एक बार में अधिकतम 30 यात्री सफर कर सकेंगे। यह पूरी तरह वातानुकूलित और इलेक्ट्रिक से संचालित होगा। यानी यात्री आरामदायक सफर के साथ यमुना और उसके आसपास के नजारों का आनंद ले सकेंगे।

500 रुपये का होगा टिकट

नमो यमुना रिवर सफारी में सफर करने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया है। यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मिलेंगे। ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकेगी। इसके अलावा सोनिया विहार और जगतपुर में बने टिकट काउंटरों से भी टिकट लेने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

लाइफ जैकेट से लेकर फूड जोन तक की सुविधा

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्रूज में लाइफ जैकेट, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा नाव में बायो टॉयलेट की सुविधा भी दी गई है। यमुना किनारे एक रिक्रिएशनल जोन भी विकसित किया गया है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए गेमिंग जोन, खाने-पीने के लिए फूड जोन और रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है।

केंद्र और दिल्ली सरकार की संयुक्त पहल

नमो यमुना रिवर सफारी परियोजना को केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली विकास प्राधिकरण के सहयोग से आगे बढ़ाया गया है। इसमें भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की भी अहम भूमिका है। इस पहल का उद्देश्य यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करना और राजधानी में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देना है। यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस परियोजना के जरिए दिल्ली में जलमार्ग आधारित पर्यटन और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है।

Also read: बढ़ते AQI में बच्चों को बाहर ले जाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने दी मास्क लगाने की सलाह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के सरकारी बाबू हो जाएं सावधान! फाइल लटकाई तो जेब से जाएगा पैसा, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन

Delhi Government New Law: दिल्ली सरकार ने आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और महीनों तक फाइलों के लंबित रहने की समस्या से राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेखा गुप्ता सरकार ने ‘दिल्ली (नागरिकों का समयबद्ध और आसान सेवा वितरण का अधिकार) अधिनियम, 2026’ अधिसूचित कर दिया है। यह कानून 2011 के पुराने कानून की जगह लेगा।

'इंदिरा गाँधी से गुस्से से सहम जाती थी',किताब में सोनिया गाँधी ने खोले परिवार कई राज

Indira Gandhi Anger Story: किसी कर्मचारी को कमरे के कोने में खड़ा कर देना, पार्टी के किसी सदस्य को दीवार की ओर मुंह करके खड़े रहने का आदेश देना या किसी व्यक्ति से कई दिनों तक बात नहीं करना... पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी "कभी-कभार गुस्सा आने पर" कुछ इस तरह पेश आती थीं।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में अपनी सास इंदिरा गांधी के स्वभाव के बारे में यह खुलासा किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast