Search KhabarFast

Press ESC to close

जंतर-मंतर प्रदर्शन में पिता को चोट पहुंचाने का मामला गरमाया, जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

जंतर-मंतर प्रदर्शन में पिता को चोट पहुंचाने का मामला गरमाया, जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी के पिता को चोट लगने का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। मामला एक वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आया, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज नाम का युवक कथित तौर पर संजय कुमार का सिर फोड़ने की बात कहता दिखाई दे रहा है। संजय कुमार अपनी बेटी निशु आज़ाद के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। निशु का आरोप है कि उनके पिता के सिर में चोट लगने के बाद पुलिस ने शिकायत तो दर्ज की, लेकिन गंभीर धाराओं में कार्रवाई नहीं की। निशु ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राहुल गांधी से न्याय दिलाने की अपील की।

राहुल गांधी ने किया समर्थन

इसके बाद राहुल गांधी ने निशु के समर्थन में पोस्ट करते हुए कहा कि वह उनके साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस छात्रों के साथ सख्ती करती है, जबकि एक दलित लड़की के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति खुलेआम घूम रहा है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से पूछा कि आरोपी को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है।

पुलिस ने किया आरोप को खारिज

वहीं, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस के मुताबिक, 23 जून को प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की में संजय कुमार के सिर पर कड़ा लगने से चोट लगी थी। आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने चोट को सामान्य बताया था। पुलिस ने कहा कि स्कल फ्रैक्चर की बात मेडिकल रिपोर्ट से साबित नहीं हुई है।

स्वतंत्र भारद्वाज से की गई पूछताछ

पुलिस के अनुसार, संजय के बयान पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में मामला दर्ज किया गया। सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को नोटिस देकर पूछताछ की गई और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने किसी प्रभावशाली व्यक्ति के हस्तक्षेप से भी इनकार किया है। इस मामले को लेकर आप, टीएमसी, सपा और आज़ाद समाज पार्टी ने भी दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। वहीं, सीजेपी ने मामले में न्याय की मांग को लेकर पुलिस थाने जाने की बात कही है।

Also read: Bollywood News: Bigg Boss 13 का पुराना विवाद फिर गरमाया, आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह में छिड़ी जुबानी जंग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 04 September 2026: देश में बारिश और आंधी का डबल अटैक! दिल्ली-हरियाणा समेत 20 राज्यों के लिए चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 04 September 2026: मानसून की सक्रियता के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 सितंबर यानी आज दिल्ली-हरियाणा समेत देश के करीब 20 राज्यों में भारी से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। देश के कई राज्यों में लगातार बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।

Bollywood News: Bigg Boss 13 का पुराना विवाद फिर गरमाया, आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह में छिड़ी जुबानी जंग

Bollywood News:'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतियोगी आसिम रियाज एक बार फिर साथी प्रतियोगी के साथ जुबानी जंग में उलझ गए हैं, और इस बार उनका सामना अभिनेता विशाल आदित्य सिंह से हो रहा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणियां की हैं। विशाल आदित्य सिंह ने आसिम को तब करारा जवाब दिया जब मॉडल से रैपर बने आसिम ने अभिनेत्री मधुरिमा तुली के साथ उनके पुराने रिश्ते और 'बिग बॉस 13' में हुए उनके कुख्यात "तंबू" वाले वाकये को लेकर उन पर परोक्ष रूप से तंज कसा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast