Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा में हुई इस साल की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा

Uttarakhand News: पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा में हुई इस साल की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा

Munsiyari Snowfall: उत्तराखंड के सीमांत मुनस्यारी क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली है। बीती रात पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा की ऊंची चोटियों पर इस साल की पहली बर्फबारी देखने को मिली। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।

मुनस्यारी और आसपास के इलाकों में रातभर बारिश होती रही, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम में आए इस बदलाव का असर क्षेत्र की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है।

बर्फबारी के बाद निखरा प्राकृतिक सौंदर्य

वहीं, पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा की चोटियों पर हुई पहली बर्फबारी ने पहाड़ों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। सफेद बर्फ से ढकी चोटियों का मनमोहक नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी के सरकारी स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका, रील्स और एनिमेशन से समझेंगे बच्चे

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका बदलने की तैयारी है। कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को कठिन विषय और टॉपिक्स आसानी से समझाने के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा।

UP News: मथुरा में सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में थाना सदर क्षेत्र से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने गोकुल बैराज के पास कथित तौर पर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast