Search KhabarFast

Press ESC to close

नॉर्वे शतरंज में डी गुकेश को हराकर कार्लसन ने जीता खिताब, भारत तीसरे स्थान पर रहा

नॉर्वे शतरंज में डी गुकेश को हराकर कार्लसन ने जीता खिताब, भारत तीसरे स्थान पर रहा

Chess Tournament 2025: नॉर्वे के स्टावेंजर में आयोजित प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 का समापन हो गया है। जिसमें जिसमे पहले स्थान पर खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल राउंड में कार्लसन ने मौजूदा विश्व चैंपियन और भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। इस जीत के साथ कार्लसन ने अपनी बादशाहत को और मजबूत कर लिया है। जबकि भारत के डी गुकेश 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
 
टूर्नामेंट का रोमांचक सफर
नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जो 26 मई से 6 जून तक चला, दुनिया के बाकी छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप के टूर्नामेंट में गुकेश ने छठे राउंड में कार्लसन को हराकर सनसनी मचा दी थी। उस मुकाबले में गुकेश ने कार्लसन की समय दबाव में हुई गलती का फायदा उठाकर क्लासिकल शतरंज में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।
 
जबकि फाइनल राउंड में कार्लसन ने शानदार वापसी करते हुए डी गुकेश को मात दी और खिताब पर कब्जा जमाया। कार्लसन ने टूर्नामेंट में 9.5 अंक हासिल किया। और अमेरिका के फबियानो कारुआना 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गुकेश जिन्होंने टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे गए। भारत के एक अन्य खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने 7.5 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। 
 
भारतीय महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन
महिला वर्ग में भारत की कोनेरू हम्पी और आर वैशाली ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हम्पी ने 8.5 अंकों के साथ संयुक्त शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि वैशाली 6.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। 
 
गुकेश और अर्जुन जैसे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारतीय शतरंज के स्वर्णिम भविष्य की झलक दिखाई। यह टूर्नामेंट भारतीय शतरंज के बढ़ते दबदबे का प्रतीक है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

India vs Ireland:15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं मिला मौका

India vs Ireland:  दो टी20 मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला आयरलैंड के बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। पहले T20I मैच में भारत ने पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला किया। वहीं 15 साल के शानदार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में उनके बिना ही खेलने का फ़ैसला किया।

Women T20 World Cup: सेमीफाइनल की जंग हो सकती है रोमांचक, इन 3 देशों पर टिकी सबकी नजर

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast