
world's smallest desert: सहारा रेगिस्तान के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा, जो दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान माना जाता है। वहीं रेगिस्तान का नाम दिमाग में आते ही ख्याल आता है कि रेगिस्तान में तो गर्मी काफी पड़ती होगी। लेकिन दुनिया में एक ऐसा रेगिस्तान है जहां बर्फबारी होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा थोड़ी होता है तो चलिए आपको बताते है।
दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान
दरअसल कनाडा के युकोन में दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान स्थित है जिसका नाम कारक्रॉस डेजर्ट है। यह रेगिस्तान इतना छोटा है कि न हीं यहां चलने पर थकान होती है और न ही इसे पार करने के लिए सोचने की जरूरत होती है। यह सिर्फ एक वर्गमील क्षेत्र में स्थित है। दुनिया के सबसे छोटा रेगिस्तान का नाम कारक्रॉस एक गांव के नाम पर रखा गया है।
ठंड के समय होती है बर्फबारी
बताया जाता है कि करीब 4500साल पहले इस गांव में लोग रहते थे और यहां काफी चहल-पहल थी। यहां पर लोग अभी भी रहते हैं, लेकिन यह रेगिस्तान किसी पहेली से कम नहीं है। यह रेगिस्तान बेहद ऊंचाई पर स्थित है और दूसरे रेगिस्तानों से इसका तापमान बेहद कम रहता है। इस रेगिस्तान की एक खास बात है कि ठंड के समय यहां पर जमकर बर्फबारी भी होती है। भारी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए यह जगह बिल्कुल सही है।
वहीं इतने छोटे रेगिस्तान के बारे में कुछ लोग मानते हैं कि रेतीली हवाओं की वजह से इस रेगिस्तान का निर्माण हुआ है। वैज्ञानिक भी आज तक इस पहेली को नहीं सुलझा पाए हैं। इस रेगिस्तान को लेकर अभी भी रिसर्च की जा रही है। अब देखना है कि क्या वैज्ञानिक इसके रहस्य को सुलझा पाते हैं?
Leave a comment