Search KhabarFast

Press ESC to close

कनाडा कर रहा भारतीय छात्रों के वीजा रद्द, जानें क्या है इसकी वजह

कनाडा कर रहा भारतीय छात्रों के वीजा रद्द, जानें क्या है इसकी वजह

Canada Visa: भारतीय छात्रों के लिए कनाडा में पढ़ने का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है। कनाडा ने कुछ महीनों में ज्यादातर भारतीय छात्रों के वीजा आवेदन रिजेक्ट कर चुका है। कनाडा ने वीजा में हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए यह कदम उठाया है। भारत के साथ-साथ चीन और बांग्लादेशी नागरिकों के वीजा पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

वीजा को लेकर सख्ती

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई अधिकारियों ने अमेरिकी एजेंसियों के साथ साझेदारी की है, जिससे भारत और बांग्लादेश से आने वाले फर्जी विजिटर वीजा आवेदनों की पहचान की जा सके और उन्हें रद्द किया जा सके। अहम बात ये भी है कि कनाडा ने स्टूडेंट वीजा को लेकर भी सख्ती अपनाई जा रही है। 

74 प्रतिशत स्टडी परमिट रद्द

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया कि अगस्त 2025 में भारतीय छात्रों के 74 प्रतिशत स्टडी परमिट रद्द हो गए, यानी कि चार में से तीन वीजा रिजेक्ट हुए हैं। जबकि अगस्त 2023 में ये आंकड़ा महज 32 प्रतिशत ही था। इसी वजह से भारत से पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाले छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीएम मार्क कार्नी की सरकार इस महीने अपनी आप्रवासन स्तर योजना पेश करने वाली है, क्योंकि सरकार पर देश में दूसरे देशों से आ रहे लोगों को कम करने का दबाव है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Petrol Diesel Price: यहां पर फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने 22 रुपये प्रति लीटर तक घटाए दाम

पाकिस्तान की सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। पिछले सप्ताह ईंधन के दाम कम करने के बाद अब सरकार ने दूसरी बार कीमतों में कमी की घोषणा की है।

अमेरिका में फ्लाइट हाईजैक! यात्री ने की कॉकपिट में घुसने की कोशिश

अमेरिका में एक फ्लाइट के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब एक यात्री ने उड़ान के बीच कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री अचानक अपनी सीट से उठकर कॉकपिट की ओर दौड़ पड़ा, जिसके बाद क्रू मेंबर्स और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया। इस घटना के बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

अमेरिका-ईरान शांति समझौते की ओर बढ़े, लेकिन ट्रंप ने ड्राफ्ट डील में मांगे बदलाव; जानें कहां तक पहुंची बात

अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनने की खबर सामने आई है। हालांकि, प्रस्तावित ड्राफ्ट पीस डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अहम बदलाव और सुझाव दिए हैं। इन संशोधनों के बाद समझौते की दिशा में नई चर्चा शुरू हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast