Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज; BJP की तरफ से 7 नामों की चर्चा; नए चेहरों को भी मौका

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज; BJP की तरफ से 7 नामों की चर्चा; नए चेहरों को भी मौका

Bihar Cabinet Extension:बिहार में सम्राट चौधरी को नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को अमलीजामा देने की तैयारी शुरू हो गई है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

इसके बाद वह दिल्ली रवाना होने वाले हैं। जहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली इस अहम बैठक के बाद ही नए मंत्रियों के नाम तय होंगे। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई तक हो सकती है, जिसके बाद सरकार पूरी टीम के साथ काम शुरू करेगी।

सभी वर्ग को साधने की तैयारी 

सूत्रों के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर दिया जाएगा। पहली बार भाजपा का कोई नेता बिहार का मुख्यमंत्री बना है। ऐसे में पार्टी की कोशिश होगी कि राज्य के सभी प्रमुख जातीय समूहों और क्षेत्रों को उचित जगह मिले। इसी रणनीति के तहत कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

भाजपा की तरफ से 7 नामों की चर्चा

भाजपा की ओर से जिन नेताओं के नाम मंत्रिमंडल की रेस में शामिल है। उनमें दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, नीतीश मिश्रा, जनक राम और नीरज कुमार बबलू प्रमुख हैं। इसके अलावा संगठन से जुड़े कुछ नए चेहरों को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।, ताकि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।. चर्चा यह भी है कि किसी महिला नेता या युवा चेहरे को मौका देकर सरकार एक सकारात्मक और नया राजनीतिक संदेश देने का प्रयास करेगी। 

Also read: बिहार में शरबबंदी होगी खत्म? सम्राट चौधरी के गद्दी संभालते ही अनंत सिंह ने कर दी बड़ी मांग

जदयू के संभावित चेहरे

वहीं, जदयू की ओर से भी संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा जारी है। माना जा रहा है कि पार्टी अनुभव और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए अशोक चौधरी, लेसी सिंह और श्रवण कुमार जैसे नेताओं को कैबिनेट में बनाए रख सकती है। साथ ही कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है, ताकि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत किया जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ मारा गया आम आदमी, अनिल विज ने SP को दिए सख्त निर्देश

HARYANA NEWS: कहते है कि जब मौत आती है तो कहीं भी आ सकती है। दो युवक जो अपनी ड्यूटी पूरी करके घर के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। मामला अंबाला कैंट से सामने आया जहां पर दो युवक रात के 1 से 2 बजे के बीच अपने घर की और वापिस जा रहे थे कि अचानक जब वो गांव टूंडला के मोड के पास पहुंचे तो गोलियां चलने की आवाज आई।

सुपवा के दीक्षांत समारोह व‘अभिव्यंजना’का पोस्टर लॉन्च, 3 मई को शुरू होगी कला प्रदर्शनी

Convocation Ceremony: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के द्वितीय दीक्षांत समारोह व 11वीं कला प्रदर्शनी ‘अभिव्यंजना’ का शुक्रवार को पोस्टर लॉन्च किया गया। यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलगुरु डॉ अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने पोस्टर लॉन्च किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast