
Gold Silver Today Price: सोने और चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद दोनों कीमती धातुओं में भारी मुनाफावसूली और वैश्विक दबाव के कारण तेज गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 2,40,000रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे फिसल गई है, जबकि सोना भी काफी नीचे आ गया है। वैश्विक बाजार में भी हालात बिगड़े हुए हैं। कॉमेक्स पर सोना 5,000डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है, जबकि चांदी 74-76डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है।
MCX पर अप्रैल वायदा सोना कल के मुकाबले करीब 6,455रुपये टूटकर 1,52,300रुपये प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया, जो 4.07%की बड़ी गिरावट दर्शाता है। चांदी में स्थिति और गंभीर है, जहां मार्च वायदा में 9.84%की भारी गिरावट के साथ भाव 2,37,136रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ, यानी एक दिन में 25,882रुपये की कमी। इससे चांदी रिकॉर्ड हाई (4.20लाख रुपये प्रति किलो) से लगभग 1.83लाख रुपये सस्ती हो चुकी है।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
1. दिल्लीमें 24कैरेट सोना लगभग ₹1,58,540से ₹1,59,750प्रति 10ग्राम, 22कैरेट सोना 1,45,340प्रति 10ग्राम, जबकि चांदी की कीमत ₹2. 86,347प्रति किलोग्राम है।
2. मुंबईमें 24कैरेट सोना ₹1,58,390 - ₹1,58,400प्रति 10ग्राम, 22कैरेट सोना ₹1,4,570प्रति 10ग्राम, जबकि चांदी की कीमत ₹2,95,100प्रति किलोग्राम है।
3. चेन्नईमें 24कैरेट सोना ₹1,58,390 - ₹1,61,509प्रति 10ग्राम के आसपास है, 22कैरेट सोना ₹1,45,000 - ₹1,46,000के आसपास है। जबकि चांदी की कीमत ₹2,78,000से ₹2,99,900प्रति किलोग्राम है।
4. कोलकातामें 24कैरेट सोना ₹1,53,510 - ₹1,59,600प्रति 10ग्राम, 22कैरेट सोना ₹1,45,200 - ₹1,46,200प्रति 10ग्राम, जबकि चांदी की कीमत ₹2,95,100है।
5. बेंगलुरुमें 24 कैरेट सोना ₹1,58,000 - ₹1,61,000 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,45,190 से ₹1,46,300 प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी की कीमत ₹2,78,068 से ₹2,95,100 प्रति किलोग्राम है।
Leave a comment