Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के दामों में फिर तेजी, जाने आज दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत देशभर में सोने चांदी का भाव

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के दामों में फिर तेजी, जाने आज दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत देशभर में सोने चांदी का भाव

Gold Silver Price Update: भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद 09जनवरी को इन कीमती धातुओं में तेज उछाल दर्ज किया गया। चांदी की कीमत में करीब 6,500रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोने में 1,200रुपये प्रति 10ग्राम का इजाफा देखा गया। आज 10जनवरी को कीमतें थोड़ी स्थिर हैं, लेकिन निवेशकों की नजर वैश्विक घटनाक्रमों पर टिकी हुई है।

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। 06से 08जनवरी के बीच कीमतों में गिरावट आई, जहां चांदी में एक दिन में 12,000रुपये तक की कमी दर्ज की गई और सोना भी 900-1,100रुपये प्रति 10ग्राम नीचे आया। लेकिन 9जनवरी को बाजार ने पलटी मारी। दिल्ली में चांदी 6,500रुपये बढ़कर 2,50,000रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोना 1,200रुपये चढ़कर 1,41,700रुपये प्रति 10ग्राम हो गया। एमसीएक्स पर भी फ्यूचर्स में तेजी देखी गई।

तो वहीं, आज 10जनवरी को सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है और यह 1,39,320रुपये प्रति 10ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी में 100रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ यह 2,48,900रुपये पर है। शहरों के अनुसार, मुंबई और कोलकाता में 24कैरेट सोना 13,932रुपये प्रति ग्राम है, जबकि चेन्नई में 13,965रुपये। चांदी ज्यादातर शहरों में 248.90रुपये प्रति ग्राम है।

कीमतों में उछाल के कारण

दिसंबर 2025के आंकड़ों में केवल 50,000नॉन-फार्म जॉब्स जुड़े, जबकि बेरोजगारी दर 4.4%पर पहुंच गई। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी, जो सोने-चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों को मजबूत करती है। इसके अलावा अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी, ग्रीनलैंड पर विवाद और ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकियां ने बाजार में अनिश्चितता पैदा की।

चांदी की औद्योगिक उपयोगिता (इलेक्ट्रिक वाहन, एआई डेटा सेंटर) बढ़ रही है। चीन की सिल्वर निर्यात प्रतिबंधों से वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है। मजबूत डॉलर ने पहले दबाव डाला, लेकिन अब सुरक्षित आश्रय की तलाश में निवेशक सोने-चांदी की ओर मुड़ रहे हैं। गोल्ड ईटीएफ में दिसंबर में 11,646 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड इनफ्लो हुआ, जो 211% की वृद्धि है। वैश्विक स्तर पर, चांदी की कीमत 80 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई, जो 6.5% की बढ़ोतरी है। सोना भी 1% ऊपर 4,513.90 डॉलर पर बंद हुआ। 2025 में चांदी की कीमत 150% से ज्यादा बढ़ी थी और 2026 की शुरुआत में यह ट्रेंड जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 24 July 2026: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे दाम; चांदी भी हुई सस्ती

Gold-Silver Price Today 24 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 24 जुलाई को प्रमुख शहरों में गोल्ड के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1580 रुपये की गिरावट के साथ ₹1,43,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। लगातार बढ़ोतरी के बाद आई इस नरमी से खरीदारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Gold-Silver Price Today 25 July 2026: क्या आज सोना खरीदने का है सही मौका? जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट के नए भाव

Gold-Silver Price Today 25 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 25 जुलाई को प्रमुख शहरों में गोल्ड के दाम में स्थिर है। सर्राफा बाजार के औसत आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। 22 कैरेट सोना औसतन 1,31,184 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,43,214 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। शनिवार को बाजार बंद होने की वजह से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी ऊंचे स्तर पर, जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव

26 जुलाई 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग, डॉलर की कीमत, महंगाई और घरेलू बाजार की मांग का असर सोने-चांदी के भाव पर लगातार पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast