
Budget Session 2026: आज संसद में बजट सत्र 2026 का चौथा दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के संबोधन पर जमकर हंगामा देखे को मिला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठाया और कहा कि चीनी सेना का टैंक भारतीय सीमा में घुस रहा था। जिसके बाद सदन में काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला। उनके इस बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार भी किया।
राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना का टैंक भारतीय सीमा में घुस रहा था। जिसके बाद लोकसभा में जमकर हंगामा शुरू हो गया। इस पर पलटवार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पुस्तक का प्रकाशन ही नहीं हुआ। आप इसे कैसे मेंशन कर सकते हैं.’ इस पर राहुल बोले- ‘ये 100 परसेंट ऑथेंटिक है। राहुल गांधी ने कहा, ‘इसमें (नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक में) क्या है, जिससे ये (सत्ता पक्ष) इतना डरा हुआ है? अगर वे डरे हुए नहीं हैं तो मुझे इसको पढ़ने की इजाजत देना चाहिए।
स्पीकर ओम बिरला ने रोका
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब का हवाला देते हुए राहुल गांधी कहा कि चीन के साथ चीन के साथ LAC पर स्थिति अत्यंत गंभीर है और इसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जब स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें संसद के नियमों का हवाला देते हुए रोक दिया।
Leave a comment