Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: हरियाणा को नजरअंदाज किया गया, दीपेंद्र हुड्डा ने जताई नाराजगी

HARYANA NEWS: हरियाणा को नजरअंदाज किया गया, दीपेंद्र हुड्डा ने जताई नाराजगी

HARYANA NEWS: हरियाणा के शाहाबाद में केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा। शाहाबाद में विधायक रामकरण काला के निवास पर उनके बड़े भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्रीय बजट में हरियाणा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नाम भले ही “नायब” है, लेकिन केंद्रीय बजट से हरियाणा का नाम ही गायब है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस बजट में हरियाणा को न तो कोई बड़ी परियोजना मिली है और न ही मेट्रो, एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा या राष्ट्रीय स्तर के किसी संस्थान की सौगात दी गई है। इसके अलावा किसी नई रेल लाइन या आधारभूत ढांचे से जुड़ी बड़ी योजना का भी उल्लेख नहीं है, जो प्रदेश के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में सबसे ज्यादा जीएसटी और टोल टैक्स देने वाले राज्यों में शामिल है, इसके बावजूद बजट में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं रखा गया। यह बेहद दुखद और निराशाजनक है। हुड्डा ने यह भी कहा कि खेलों में हरियाणा देश का नाम रोशन करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी बड़ी मेजबानी का अवसर भी प्रदेश को नहीं दिया गया और इस दिशा में भी हरियाणा का नाम बजट में नहीं आया। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर हरियाणा की अनदेखी की है और प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बाजार में चर्चाओं को दौर जारी है। चर्चा इस बात की है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसक वजह साफ दिख रही है क्योंकि, हाल में कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

राहुल गांधी ने संभाली ‘चीफ सेलेक्टर’ की भूमिका, कांग्रेस में 60% से ज्यादा सचिव बदलने की तैयारी

कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी नई टीम तैयार करने में जुट गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast