Search KhabarFast

Press ESC to close

पेट्रोल की जरूरत खत्म!,21.80 KM/L माइलेज वाली डीजल SUV ने मचाया धमाल, कीमत सिर्फ 12.68 लाख से शुरू

पेट्रोल की जरूरत खत्म!,21.80 KM/L माइलेज वाली डीजल SUV ने मचाया धमाल, कीमत सिर्फ 12.68 लाख से शुरू

Most Fuel Efficient Diesel SUV:  भले ही एमिशन नॉर्म्स के कारण कंपनियां डीजल गाड़ियां बंद कर रही हों, लेकिन आज भी भारतीय SUV खरीदारों के बीच डीजल इंजन का क्रेज सबसे ज्यादा है। इसका सबसे बड़ा कारण है दमदार टॉर्क और पेट्रोल के मुकाबले शानदार माइलेज, जिससे लंबा सफर भी सस्ते में पूरा हो जाता है।अगर आप भी इस त्योहार एक ज्यादा माइलेज देने वाली मिडसाइज डीजल SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ARAI माइलेज के आधार पर ये हैं देश की टॉप 4 बजट-फ्रेंडली डीजल SUV।

1. Hyundai Creta - 21.80 KM/L माइलेज के साथ सबसे आगे

इस लिस्ट में पहले नंबर पर देश की सबसे चहेती SUV Hyundai Creta है। क्रेटा उसी प्लेटफॉर्म पर बनी है जिस पर Kia Seltos बनती है और दोनों एक ही इंजन शेयर करती हैं।इसमें 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है जो 116hp की पावर देता है। हुंडई ने इसके इंजन को इस तरह ट्यून किया है कि ये सबसे ज्यादा माइलेज देती है।मैनुअल माइलेज: 21.80 KM/Lऑटोमैटिक माइलेज: 19.1 KM/Lकीमत: 12.68 लाख से 20.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

2. Kia Seltos - लुक्स और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बो

युवाओं की पहली पसंद Kia Seltos इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसमें भी वही 1.5-लीटर का डीजल इंजन मिलता है।अपनी मॉडर्न स्टाइलिंग और प्रीमियम फीचर्स के साथ ये माइलेज के मामले में भी निराश नहीं करती।मैनुअल माइलेज: 20.70 KM/Lऑटोमैटिक माइलेज: 19.1 KM/L3. Mahindra XUV700 - ताकत के साथ बेहतरीन बचतमहिंद्रा की 7-सीटर पॉपुलर SUV XUV700 पावर और माइलेज का बेहतरीन कॉम्बो है। इसमें 2.2-लीटर का mHawk टर्बो-डीजल इंजन है जो 185hp की जबरदस्त पावर देता है।इतने बड़े और पावरफुल इंजन के बावजूद इसका माइलेज शानदार है।मैनुअल माइलेज: 17 KM/Lऑटोमैटिक माइलेज: 16.57 KM/L4. Tata Harrier - दमदार रोड प्रेजेंस और मजबूत सेफ्टीमस्कुलर लुक और 5-स्टार सेफ्टी के लिए मशहूर Tata Harrier में 2.0-लीटर का टर्बो-डीजल इंजन मिलता है जो 170hp की पावर देता है।खास बात ये है कि इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट का माइलेज बराबर है।मैनुअल और ऑटोमैटिक माइलेज: 16.8 KM/L

कौन सी कार खरीदें?

अगर आपका बजट कम है और ज्यादा माइलेज चाहिए तो Creta और Seltos बेस्ट हैं। वहीं ज्यादा पावर और 7-सीटर चाहिए तो XUV700 और सेफ्टी और रोड प्रेजेंस के लिए Harrier एक दमदार ऑप्शन है। इस हिसाब से दोनों ही कार बेहतर हैं आप अपने बजट के मुताबिक इसका चुनाव कर सकते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना होगा पूरा, NTA ने जारी की ACC CEE जनवरी 2027 का पूरा शेड्यूल; यहां देखें योग्यता और चयन प्रक्रिया

ACC CEE 2027: भारतीय सेना में नोकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जनवरी 2027 सेशन के लिए Army Cadet College (ACC) Common Entrance Examination के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा से भारतीय सेना में सेवारत सेना कर्मियों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून के ACC विंग के जरिए कमीशंड ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा।

Share Market Today: शेयर बाजार में अचानक पलटी बाजी! सेंसेक्स 150 अंक टूटा, 25,000 के नीचे फिसला निफ्टी

Share Market Today: सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन शुरुआती बढ़त कुछ ही देर में गिरावट में बदल गई। सेंसेक्स करीब 150 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 50 भी 25,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। खास बात यह रही कि बाजार ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी के बीच सकारात्मक शुरुआत की थी, लेकिन निवेशकों की बिकवाली के दबाव में दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast