Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 22 August 2026: दिल्ली से लेकर हरियाणा तक बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 22 August 2026: दिल्ली से लेकर हरियाणा तक बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 22 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर अब भी बना हुआ है। 22 अगस्त को भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के मुताबिक, उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

दिल्ली-NCR की बात करें तो 22 अगस्त को मौसम करवट ले सकता है। आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में दिन के दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भी 22 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी जाती है।

उत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है। आईएमडी के अनुसार राज्य में 21 से 27 अगस्त के बीच बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 22 अगस्त को भी कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी  

मध्य भारत की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 और 22 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ में भी 22 अगस्त को भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 22 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने जैसी परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।  

Also read: 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों की बड़ी मांगें, OPS से लेकर वेतन बढ़ोतरी तक रखे गए कई प्रस्ताव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के करोल बाग में दर्दनाक हादसा, बिल्डिंग गिरने से एक की मौत, तीन लोग घायल

Delhi News: दिल्ली के करोल बाग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बिल्डिंग गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना 21 अगस्त की दोपहर 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि इमारत में रिपेयरिंग और डेमोलिशन का काम चल रहा था।

Delhi News:दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम के लिए क्या मास्टर प्लान, सीएम रेखा ने महीनों पहले किया ऐलान

Delhi News:दिल्ली में प्रदूषण की समस्या कोई नहीं है। हर साल लोगों को खराब हवा के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्लाटर प्लान तैयार किया है। सीएम रेखा ने कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast