Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में SIR को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला, सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड में SIR को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला, सौंपा ज्ञापन

Uttarakhand SIR: देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से शुक्रवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। उन्होंने बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिन जनपदों में दावे एवं आपत्तियां अधिक संख्या में प्राप्त हुई हैं वहां 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में मंडलआयुक्त गढ़वाल एवं कुमांउ को भी मतदाता सूची के पर्यवेक्षक के रुप में कार्य सौंपा गया गया है। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों को राजनैतिक दलों से नियमित बैठक करनें के भी निर्देश जारी किए गए हैं।  इस अवसर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से श्री मनोज रावत,श्री राजेन्द्र भंडारी,श्री सूर्यकांत धस्माना,जसविंन्दर सिंह गोगी, डा. प्रतिमा सिंह, श्रीमती सुजाता पाल उपस्थित रहे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Lucknow Triple Murder: लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में बहन का बड़ा दावा, ‘दिव्या को टमाटर खराब होने पर भी पीटता था मनस’

लखनऊ में ICICI बैंक के बाहर पत्नी की हत्या और उसके बाद बहन व खुद को गोली मारने के मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मृतका दिव्या मिश्रा की बहन और चर्चित हिंदी YouTuber प्रज्ञा मिश्रा ने आरोपी मनस वाजपेयी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उत्तराखंड में SIR पर सियासत तेज, BJP ने कांग्रेस पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

देहरादून में भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया कि कार्यकर्ता और विचारों के अभाव में कांग्रेस जमीनी राजनीति करने में अक्षम हो गई है। लिहाजा वे एसआईआर पर झूठी शिकायतों का हो हल्ला मचाकर, ड्रामेबाजी से भ्रम फैलाने में जुटी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast