इन सितारों ने लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग को छोड़कर अपने घर के ही आंगन में रचाई शादी

इन सितारों ने लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग को छोड़कर अपने घर के ही आंगन में रचाई शादी

Entertainment: बॉलीवुड सितारों की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती है। शादी के कपड़ों से लेकर मंडप तक वह काफी महंगे चीजों को हाथ लगाते है। कई सितारें तो महंगे और मशहूर जगहों पर डेस्टिनेशन वेडिंग रचा चुके है लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिनके पास पैसों की कमी ना होने के बाद भी इन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग को छोड़कर अपने घर ही आंगन में शादी रचाई।

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

अनिल कपूर की बेटी अथिया शेट्टी ने अपने क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए। इनकी शादी किसी महंगे पैलेस की जगह खंडाला वाले फार्म हाउस पर हुई। शादी की रश्मों- रिवाज में दोनों कपल के फैमिली मेंबर और दोस्त मौजूद रहे।

यामी गौतम-आदित्य धर

यामी गौतम की शादी फैंस के लिए एक सरप्राइज रही। एक्ट्रेस ने आदित्य धर संग हिमाचल के गोहर स्थित अपने घर के आंगन में सात फेरे लिए। इनकी शादी काफी सादगी भरी नजर आई। सोशल मीडिया पर एकाएक यामी के शादी की तस्वीरें देख फैंस हैरान रह गए थे।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने 14अप्रैल 2022को आलिया भट्ट संग शादी कर ली। इन दोनों के पास ही पैसे की कोई कमी नहीं है। लेकिन इन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह अपने घर पर ही सात फेरे लिए। हालांकि, शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी फाइव स्टार होटल में हुई।

सोनम कपूर- आनंद आहूजा

बॉलीवुड की स्टाइल ऑइकॉन सोनम कपूर ने अपनी शादी के लिए किसी खास लोकेशन की जगह अपने पिता का आंगन पसंद किया। सोनम और आनंद आहूजा की शादी अनिल कपूर के घर से हुई। इनकी शादी की रस्में सिख रीति रिवाज से पूरी की गई।

करीना कपूर खान- सैफ अली खान

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 16अक्टूबर 2022को हिल रोड, बांद्रा स्थित घर में हुई। इनकी शादी में घर में लोग ही मौजूद रहे। शादी के बाद एक ग्रैंड रिशेप्सन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए।

Leave a comment