Bollywood Gossip: धूम मचाने के लिए तैयार हैं ये बड़ी फिल्में, जनवरी महीने में होंगी रिलीज

Bollywood Gossip: धूम मचाने के लिए तैयार हैं ये बड़ी फिल्में, जनवरी महीने में होंगी रिलीज

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा। 2022 में रिलीज हुई बड़ी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। लेकिन, नए साल यानी 2023 के पहले महीने जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ये साल बॉलीवुड के लिए बेहतर साबित हो सकता है। चलिए बताते हैं कौनसी है वो फिल्में जो इस महीने होंगी रिलीज।
 
कुत्ते (13 जनवरी)
 
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज फिल्म कुत्ते के साथ बतौर प्रोड्यूसर-राइटर के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन उनके बेटे आकाश भारद्वाज कर रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेनशर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और अर्जुन कपूर होंगे। ये फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी।
 
लक्कड़बग्गा (13 जनवरी)
 
अंशुमन झा और मिलिंद सोमन की फिल्म लक्कड़बग्घा विशाल भारद्वाज की कुत्ते को टक्कर देने के लिए तैयार है। ये फिल्म कोलकाता में हुए वाकये की असल कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी जानवरों को गैर कानूनी ढंग से बेचने के इर्द-गिर्द घूमती है।
 
मिशन मजनू (20 जनवरी)
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदना की ये फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक भारतीय अंडरकवर जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है। ये जासूस पाकिस्तान में चल रही न्यूक्लियर हथियार बनाने की साजिश का पर्दाफाश करने के मिशन पर बेस्ड है।
 
पठान (25 जनवरी)
 
बीते साल रिलीज से पहले ही विवाद का हिस्सा बनी शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान (25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार देश के साथ विदेशों में भी हो रहा है। इसके साथ ही ये साल की सबसे बड़ी फिल्म भी साबित हो सकती है। 
 
तेहरान (26 जनवरी)
 
हैंडसम हंक जॉन अब्राहम जनवरी महीने में बैक टू बैक धमाल मचाने जा रहे हैं। पठान के रिलीज होते ही उनकी होने के अगले ही दिन उनकी तेहरान फिल्म थिएटर में रिलीज होगी। इसमें जॉन के अपोजिट मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी, रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले असली इवेंट्स पर आधारित होगी। 

Leave a comment