KARISHMA KAPOOR: शादी से पहले इन सितारों के प्यार में पड़ी थी एक्ट्रेस लेकिन आज तक नहीं मिल पाया सच्चा प्यार

KARISHMA KAPOOR: शादी से पहले इन सितारों के प्यार में पड़ी थी एक्ट्रेस लेकिन आज तक नहीं मिल पाया सच्चा प्यार

ENTERTAINMENT:बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अक्सर अपनी निजी लाइफ को लेकर चर्चाओं मे बनी रहती है। आज एक्ट्रेस अपना 50वां जन्मदिन मना रही है। बता दें कि एक्ट्रेस ने  साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के 2 साल बाद करिश्मा की बेटी समायरा कपूर हुईं। इसके बाद साल 2010 में बेटा कियान राज कपूर हुआ। वहीं साल 2016 में तलाक ले लिया। एक्ट्रेस ने अपने पति र उनके परिवारों पर गंभीर रोप लगाए थे जिसके बाद तलाक ले लिया था, लेकिन इससे पहले एक्ट्रेस के कई अफेयर चर्चा में आए थे।

करिश्मा कपूर का जन्म

दरअसल 25 जून 1974 में करिश्मा का कपूर खानदान में जन्म हुआ, जिनकी 5 पीढ़ियां फिल्मों में एक्टिव रहीं। सिनेमा की दुनिया में करिश्मा का करिश्मा बेशक नजर आया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उथल-पुथल भरी रही। करिश्मा कपूर की जिंदगी में सबसे पहले अजय देवगन ने दस्तक दी थी। कहा जाता है कि फिल्म जिगर की शूटिंग करते-करते दोनों बेहद करीब आ गए थे। यहां तक कि वे इश्क की राह पर भी चल निकले थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई। यह जोड़ी न सिर्फ सुपरहिट रही, बल्कि फैंस को भी पसंद आने लगी।

कई सितारों के साथ जुड़ा नाम

दोनों के अफेयर की चर्चा भी शुरू हो गई। ऐसे में करिश्मा कपूर और गोविंदा ने एक-दूसरे से दूरी बना ली। उसके बाद बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ उनका नाम जुड़ा। हालांकि, दोनों ने कभी इस मसले पर कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद करिश्मा की जिंदगी में अभिषेक बच्चन की भी एंट्री हुई। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे कि उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं। हालांकि, यह सफर सिर्फ सगाई तक ही तय हो पाया। इसके बाद उनका रिश्ता टूट गया और करिश्मा एक बार फिर अकेली रह गईं। इसके बाद करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर को अपना हमसफर चुना और दोनों की शादी साल 2003 के दौरान हुई, जिसके बाद उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। हालांकि, 2016 में उनका तलाक हो गया।

Leave a comment