
नई दिल्ली:दुनिया में करोड़ो किस्म के पेड़-पौधे मौजूद हैं जिसकी अपनी एक अलग खासियत होती हैं, लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी पेड़ हैं जिसके काटने से लाल रंग का पानी निकलता हैं उसे देखने से लगता हैं कि ये कोई खून की धार बह रही हो। कई लोगों को इस पेड़ के बारे में पता होगा तो कोई इससे अनजान होगा तो चलिए आज हम आपको इस पेड़ के बारे में विस्तार से बताते हैं कि आखिरकार ये खून क्यों निकलता हैं?
दरअसल दुनिया में एक ऐसा भी पेड़ जिसे काटने पर पेड़ के अंदर से इंसानों जैसा खून निकलता है। यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। जिसके काटने से इंसान के खून की तरह पेड़ से लाल लिक्विड निकल रहा है। इस अनोखे पेड़ का नाम ब्लडवुड ट्री है। इससे आट मुकवा या मुनिंगा भी कहा जाता है। वहीं साइंटिफिक से देखे तो इसे सेरोकारपस एंगोलेनसिस का नाम दिया गया हैं, हालांकि इसे मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है।
जिस तरह इंसान के चोट लगने पर खून निकलता हैं वैसे ही इस पेड़ को काटने पर खून निकलता है इतना ही नहीं इसकी डाली टूटने पर भी इंसान के खून की तरह लाल का रंग पदार्थ निकलता है। यह खून नहीं बल्कि पेड़ से निकलने वाला एक तरल पदार्थ होता है। इस पेड़ को चमत्कारी बताया जाता है, हालांकि ये लाल रंग का पर्दाथ क्यों निकलता हैं इसका पता नहीं चला हैं, लेकिन इसकी मदद से कई तरह की दवाएं बनाई जाती हैं। इस पेड़ से दाद, आंखों से जुड़ी समस्याएं, पेट की बीमारी, मलेरिया या गंभीर चोट को भी ठीक कर सकता है। यह पेड़ 12से 18मीटर तक लंबा होता है। इस पेड़ की लकड़ी काफी कीमती होती है।
Leave a comment