
Railway Blanket Cleaning: बीते दिनों रेलवे में यात्रा के दौरान मिलने वाले कंबल और तकिए को लेकर एक खबर सामने आई, जहां रेलवे की ओर से कहा कि कंबल को महीने में एकबार धोया जाता है। जिसके बाद विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर दिखाई दे रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार और रेलवे के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब रेलवे ACकोच में पैसे लेकर ये सुविधा दे रही है तो साफ-सफाई का ध्यान क्यों नहीं रखा जा रहा है?दरअसल, आरटीआई के माध्यम से रेलवे से पूछा गया कि यात्रियों को जो कंबल मुहैया करवाई जाती है, वो कितने दिनों के अंतराल पर धुली जाती है?इसके जवाब में रेलवे ने कहा कि कंबलों को महीने में एक बार धोया जाता है।
सेहत के लिए गंभीर समस्या है ये
रेलवे में प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में कंबल की सफाई नहीं करवाने से लोगों को गंभीर समस्या आ सकती है। महीने में एक बार धोने और इतने लोगों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद कंबल बैक्टीरिया का घर बन जाता है। साथ ही अगर कंबल कोई बीमारी व्यक्ति इस्तेमाल करता है और फिर बाद में वही कंबल स्वस्थ व्यक्ति इस्तेमाल करेगा तो वो भी बीमार हो सकता है। बता दें, गंदे कंबल धूल, मिट्टी, गंदगी, बैक्टीरिया और दूसरे एलर्जिक पदार्थों से भर जाते हैं जिसका सेहत पर बुरा असर होता है। इससे स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। एक्जिमा, रेशेज,खुजली और यहां तक फोड़े फुंसी तक हो सकते हैं। वहीं अस्थमा के मरीजों के लिए भी ये कंबल दौरे को ट्रिगर करने वाले साबित हो सकते हैं।
कितने दिनों में साफ करना चाहिए कंबल?
रेलवे का मामला गर्म होते ही कंबल की साफ सफाई पर चर्चा जोरो से चल रही है। लेकिन इस बीच आने वाले समय में जोरदार सर्दी भी पड़ने वाली है। ऐसे में कंबल की धुलाई से लेकर कितने दिनों के अतंराल पर धूप में डालना है, वो भी हमें पता होना चाहिए। अगर आप कंबल को लंबे समय से कहीं रखे हुए हैं तो सबसे पहले इनको पर्याप्त धूप दिखानी चाहिए। महीनों तक बंद रहने के कारण इन कंबलों और रजाइयों में बैक्टीरिया और जर्म्स पनपने लगते हैं। इसलिए दीवान से निकाल कर सबसे पहले इनको धूप दिखाएं। इसके बाद कंबलों की धुलाई करें या फिर ड्राई क्लीन के लिए दें। जब तक आप इनको यूज करें, तब तक हफ्ते में दो बार इनको धूप जरूर दिखानी चाहिए और बीच बीच मे इनको धोते भी रहना चाहिए। इन्हें डिटर्जेंट से धोने के बाद नींबू, डेटॉल या गुनगुने पानी में विनेगर डालकर जरूर पानी में कुछ देर रखें। इससे से बैक्टीरिया फ्री हो जाएंगे।
Leave a comment