
Pascal Celik marries blanket in front of family: आए दिन सोशल मीडिया पर किसी-न-किसी चीज की वीडियो और फोटोज वायरल होती रहती है और यह आम बात है लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रही है उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये लड़कियों को क्या हुआ। दरअसल सोशल मीडिया पर एक लड़की की शादी की वीडियो वायरल हो रही है। अब सोच रहे होगे कि ये कोई नई बात नहीं है तो हमें भी पता है शादी की वीडियों काफी वायरल होती है लेकिन खास बात यह है कि इस लड़की ने लड़के से नही बल्कि एक कंबल से शादी की है। जी हां ये बात सच है और इस इस रिश्ते को वह सबसे अच्छा मानती है।
दरअसल इंग्लैंड के पास्कल सेलिक ने परिवार के सामने एक कंबल से शादी कर ली। हैरानी की बात तो यह है कि उस लड़की का बॉयफ्रैंड भी है। बताया जा रहा है कि पास्कल सेलिक ने 2019 में वेलेंटाइन डे पर एक ओपन वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया। पहली नजर में प्यार हो जाने के बाद वह अपने कंबल को अपना वफादार साथी मानती है। उसने लड़की ने कंबल से शादी कर ली और अपने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार को इनवाइट किया था।
वहीं इसके बाद पास्कल का इंटरव्यू किया गया जिसमें बताया कि कई कंबल होने के बावजूद सिर्फ यही कंबल उसे सबसे ज्यादा आराम और गर्माहट देता है। कंबल उनके लिए दोस्त जैसा है। सुख-दुख में वह उसके साथ रहती है। अपने बॉयफ्रेंड के बारे में एक सवाल के जवाब में पास्कल ने जवाब दिया कि वह समझता है कि मैंने कंबल से शादी क्यों की।पास्कल ने बताया कि मेरा बॉयफ्रेंड समझता है कि आर्ट और एक मैसेज देने के लिए मैंने कंबल से शादी की थी। उसे मेरे कंबल से जलन नहीं है, बल्कि उसे मुझ पर गर्व है।
Leave a comment