
BJP Candidate For Rajyasabha:भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 9उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। लिस्ट में भाजपा अध्यक्ष नीतीन नवीन भी शामिल है। उनके अलावा बिहार से शिवेश कुमार को भी उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा भाजपा ने असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को राज्यसभा चुनाव के लिए उतारा है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से भाजपा ने राहुल सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है।
बिहार की पांच सीटों पर चुनाव
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन बाकी है। बिहार की 5सीटों के लिए एनडीए और राजद के बीच मुकाबला होना है। बिहार के अलावा 10राज्यों की 37विधानसभा सीटों पर 16मार्च को चुनाव होने हैं। बिहार के 5सीटों पर चुनाव के लिए 26फरवरी को अधिसूचना जारी हुई थी और नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5मार्च है। ऐसे में भाजपा ने तत्तपरता दिखाते हुए अपने 9उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।
किनका कार्यकाल हो रहा खत्म
बिहार से जिन 5 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। जिसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल है। इनमें हरिवंश नायारण और रामनाथ ठाकुर जदयू कोटे से हैं। प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी राजद से और उपेंद्र कुशवाहा रालोमों के प्रतिनिधि है। बताया जा रहा था कि भाजपा पवन सिंह को भी राज्यसभा भेज सकती है लेकिन अभी तक उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ है।
Leave a comment