
Saran Double Murder Case: बिहार में लगातार आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते दिनों राजधानी पटना के सबसे पौश इलाके बोरिंग रोड में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने पुलिसिया इकबाल पर गंभीर सवाल उठाया। इस बीच अब सारण से गोलीबारी का मामला सामने आया है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो जमीन करोबारियों की गोली मार कर हत्या कर दी। दोनों मृतकों की पहचान अमरेंद्र सिंह और शंभु सिंह के रूप में हुई है। हांलाकि, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अपराधियों को पकड़ने की कवायद शुरु कर दी है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से बिहार के अलग-अलग इलाकों से हत्या के कई मामले सामने आई है। जिसके कारण विपक्ष भी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर नजर आ रही है।
दो जमीन कोरबारियों की हत्या
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अमरेंद्र सिंह और शंभु सिंह की हत्या गोलीमार कर दी गई। दोनों ही मृतक जमीन करोबार से जुड़े थे। फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों कारोबारियों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस डबल मर्डर के पीछे व्यापारिक रजिंश होने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी जांच जारी है, ऐसे में हत्या के पीछे का असली कारण सामने नहीं आया है। पुलिस तमाम एंगल से हत्याकांड की जांच कर रही है। बता दें, इस डबल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल
सूबे में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं के कारण विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। सोमवार को राजधानी पटना में हुई फायरिंग की वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुएनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा, मुस्कुरा कर जोर से नारा लगाइए कि, “आप अपराधियों के मंगलराज में है। मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम दूर राजधानी पटना में दिनदहाड़े काली स्कॉर्पियो से अपराधी उतर कर अंधाधुंध फायरिंग करते है। अपराधियों से चंद कदम पीछे 𝐀𝐃𝐆(𝐋𝐚𝐰& 𝐎𝐫𝐝𝐞𝐫) की गाड़ी है फिर भी 𝟑दिन बाद अपराधी नहीं पकड़े गए है। इससे अधिक ध्वस्त विधि व्यवस्था का प्रमाण और क्या मिलेगा? 𝟑दिन बाद बिहार पधारने वाले प्रधानमंत्री जी इन घटनाओं का ज़िक्र कर नारा लगाएंगे की, बोलो बीजेपी के गुंडाराज की जय, एनडीए के मंगलराज की जय, 𝟐𝟎बरस पहले आई छींक की क्षय!”
Leave a comment