Search KhabarFast

Press ESC to close

पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, 169 यात्री थे सवार

पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, 169 यात्री थे सवार

Patna-Indigo Flight Emergency Lending:  इंडिगो की फ्लाइट 6E5009, जो पटना से दिल्ली जा रही थी, को पक्षी से टकराने के कारण पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में 169यात्री सवार थे, और सभी को सुरक्षित उतार लिया गया। टेकऑफ के तुरंत बाद यह घटना हुई, जिसके बाद विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया। पटना हवाई अड्डे के निदेशक ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, और विमान की मरम्मत का काम चल रहा है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

क्यों करनी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

पटना हवाई अड्डे की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या IG05009, जो पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी, को एक अप्रत्याशित घटना के कारण वापस लौटना पड़ा। यह विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 8:42बजे जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भर चुका था, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही क्षणों बाद एक पक्षी विमान से जा टकराया। इसघटना के बाद रनवे की गहन जांच की गई, जिसमें मरे हुए पक्षी के अवशेष पाए गए, जिससे टकराव की पुष्टि हुई।

पक्षी के टकराने से ऐसा क्या हुआ कि करनी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

पक्षी के टकराने के कारण विमान के एक इंजन में असामान्य कंपन (वाइब्रेशन) की समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके चलते सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट को तत्काल पटना हवाई अड्डे पर विमान को वापस लाने का निर्देश दिया गया। पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को पूरी तरह सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया। इस फ्लाइट में 169यात्री सवार थे, और हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान को वर्तमान में तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए रखा गया है, ताकि इसे फिर से उड़ान के लिए तैयार किया जा सके। पटना हवाई अड्डे के निदेशक ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, और प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि उनकी यात्रा में कम से कम असुविधा हो। यह घटना भले ही अप्रत्याशित थी, लेकिन त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के कारण किसी भी तरह का नुकसान टाला गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast