Bihar: मुठभेड़ में फूफा गिरोह का सरगना कुख्यात गुरुदेव मंडल ढेर, दर्जनों गंभीर मामलों में था वांछित

Bihar: मुठभेड़ में फूफा गिरोह का सरगना कुख्यात गुरुदेव मंडल ढेर, दर्जनों गंभीर मामलों में था वांछित

Gurudev Mandal Encounter: बिहार में बढ़ता अपराध पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में शुक्रवार देर रात भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भागलपुर के नवगछिया में रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास पुलिस का कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल गैंग के साथ मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ में गुरुदेव मंडल की सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उसके गैंग के छह अपराधी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस उन सभी अपराधियों को पकड़ने किए सर्च अभियान चला रही है। इस मुठभेड़ की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश, सर्किल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पूरे दलबल के साथ पहुंच गए।

छह अपराधी अभी भी फरार

कुख्यात गुरुदेव मंडल की खोजबीन लंबे समय से चल रही थी। कई मामलों में वांछित मंडल फूफा गिरोह का सरगना था। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस को मंडल की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने उस इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में गोली गुरुदेव मंडल के सीने में जा लगी। अधमरे हाल में मंडल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में छह अपराधी फरार होने में कामयाब रहे। जिनको पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

कौन था कुख्यात गुरुदेव मंडल?

पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिनकोल निवासी दशरथ मंडल का पुत्र गुरुदेव मंडल की क्राइंम कुंडली काफी लंबी हैं। वो फूफा गिरोह का सरगना था। उसने जरायम की दुनिया में एंट्री लूटपाट से की। बाद में उसने कई हत्याओं और रंगदारी के वारदात को भी अंजाम दिया। तीन साल पहले मंडल ने एक ट्रक चालक से लूटपाट व हत्या मामले में फरार चल रहा था। गुरुदेव मंडल नवगछिया के अलावा पूर्णिया और कटिहार जिलों में भी अपनी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। उसपर करीब दर्जन पर गंभीर मामलों में केस दर्ज था। कुछ समय पहले उसकी पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुआ था, जिसमें उसे गोली लगी थी। लेकिन वो भागने में कामयाब रहा था। पुलिस को गुरुदेव मंडल की खोज काफी दिनों से थी। मंडल के मरने के बाद फूफा गिरोह को बड़ा झटका लगा है।  

Leave a comment