Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News:बिहार में तैयार हो रहा नया सियासी गठजोड़! प्रशांत किशोर-तेजप्रताप यादव की मुलाकात ने छेड़ी चर्चा

Bihar News:बिहार में तैयार हो रहा नया सियासी गठजोड़! प्रशांत किशोर-तेजप्रताप यादव की मुलाकात ने छेड़ी चर्चा

Tejpratap Meets PK:  क्या बिहार में नया सियासी गठजोड़ तैयार होने जा रहा है। इस बात की चर्चा तब होने लगी जब प्रशांत किशोर और तेजप्रताप यादव की मुलाका हुई। दोनों नेताओं के बीच मंगलवार यानी 21 मार्च की देर रात मुलाकात हुई। बड़ी बात ये है कि इस मुलाकात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

प्रशांत किशोर और तेजप्रताप की मुलाकात के सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस बैठक को संभावित राजनीतिक गठजोड़ या रणनीतिक बातचीत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है भविष्य में दोनों नेता एक साथ आ सकते हैं।

दोनों की राहें अलग

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजप्रताप यादव ने खुद की नई पार्टी बनाई थी और चुनाव में भी उतरे थे लेकिन, उन्हें हार मिली। वे अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के जरिए खुद को एक स्वतंत्र चेहरे के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। वहीं, दूसरी ओर चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर अब जन सुराज के माध्यम से बिहार में सियासी जमीन की तलाश में हैं। उनका फोक्स जातीय समीकरणों से हटकर विकास, प्रशासनिक सुधार और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति पर है।

Also read: Nitish Kumar Era:बिहार में नीतीश युग का अंत! जानें उनके वो फैसले जिन्होंने बनाया 'सुशासन बाबू'

तीसरे विकल्प की तलाश तेज

दरअसल, बिहार की सत्ता लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल युनाइटेड ,और भारतीय जनता पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती रही है लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में वोटरों के बीच तीसरे विकल्प की मांग की चर्चा भी तेज हुई है। ऐसे में तेज प्रताप और प्रशांत किशोर जैसे नेताओं की मुलाकात को इसी आधार पर देखा जा रहा है। इसमें खास बात यह भी है कि दोनों ही अपने-अपने स्तर पर पारंपरिक राजनीति से अलग रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दोनों नेता साथ आते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ganga Expressway: यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आधुनिक तकनीक के साथ बनाया गया एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट और प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द होने वाला है।

महिला आरक्षण पर सीएम सैनी ने विपक्ष की जमकर लगाई क्लास, कहा- देश के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज हुआ

Haryana News: हरियाणा के गुरूग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया। हरियाणा कैबिनेट की बैठक में हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। एकदिवसीय विशेष सत्र आगामी 27 अप्रैल को होगा। हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 विधानसभा के स्पेशल सत्र में लाया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast