Heatwave Causes Death: अप्रैल में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तापमान इतना बढ़ गया है कि एसी और कूलर भी जवाब देने लगा है। महाराष्ट्र के विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। आलम ये है कि यहां 7 लोगों की मौत हो चुका है और 31 लोग बीमार है।
सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं देश के कई हिस्सों में यही हाल है। दिल्ली में पारा 44 डिग्री पार जाने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में भी 14 जगह पारा 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
महाराष्ट्र में 7 की मौत
महाराष्ट्र के वाशिम, लातूर, अहिल्यानगर, अकोला, जलगांव और सोलापुर में भीषण गर्मी के कारण लोगों की जान गई है। मृतक में सभी जाने लू लगने के कारण गई है। मृतक में गोपाल ठाकरे, औरद शहाजानी, हर्षदा चौधरी, जितेंद्र पाटिल का नाम शामिल है। बाकी तीन मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं। सभी अपने घर से काम करने बाहर गए थे या अपने खेत में फसट की कटाई या बुआई करने गए थे। इसी दौरान वे लू की चपेट में आ गए।
Also read: 'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त रुख, PAK को दिया कड़ा संदेश
लू जानलेवा क्यों
एक रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा नमी में नॉर्मल तापमान जानलेवा साबित हो सकता है। उत्तर भारत में मानसून के सक्रिय चरण में नमी वाली लू की आशंका सामान्य से 125 फीसदी तक बढ़ जाती है। पहले लोग सिर्फ तापमान देखकर चलते थे, लेकिन अब पता चला है कि नमी का साथ हो तो 40 डिग्री से कम तापमान में भी लोग बीमार पड़ रहे हैं और मौतें हो रही हैं। यह जलवायु परिवर्तन का सबसे छिपा हुआ और घातक रूप है।