Search KhabarFast

Press ESC to close

टेस्ला ने भारत में लॉन्च की Model Y L, 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV की एंट्री

टेस्ला ने भारत में लॉन्च की Model Y L, 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV की एंट्री

Tesla New Car Launch: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y L लॉन्च कर दी है। यह मॉडल कंपनी की पहले से मौजूद Model Y का लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट है, जिसे अब भारत में पेश किया गया है। यह कार खास तौर पर ज्यादा स्पेस और फैमिली कम्फर्ट को ध्यान में रखकर बनाई गई है। नई Model Y L की सबसे बड़ी खासियत इसका 6-सीटर लेआउट है। इसमें 2+2+2 सीटिंग अरेंजमेंट दिया गया है, जिसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स मिलती हैं। इससे यात्रियों को ज्यादा आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है। केबिन स्पेस बढ़ाने के लिए इसका व्हीलबेस भी लंबा किया गया है।

टेस्ला ने ये खास फीचर किया शामिल 

इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपये रखी गई है, जो इसके पहले वाले वेरिएंट से करीब 2.10 लाख रुपये ज्यादा है। कंपनी ने इसमें डुअल-मोटर सेटअप दिया है, जो इसे ऑल-व्हील ड्राइव क्षमता भी देता है। ये टेस्ला की भारत में पहली ऐसी कार है जिसमें यह फीचर शामिल किया गया है। कंपनी के अनुसार, Model Y L एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 681 किलोमीटर तक चल सकती है। यह SUV सिर्फ 5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 201 किमी प्रति घंटा है। इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) फीचर भी दिया गया है, जिससे कार की बैटरी से अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

सुपर फास्ट चार्जर भी किया गया शामिल 

चार्जिंग के मामले में भी ये कार तेज है। सुपरफास्ट चार्जर से यह 15 मिनट में लगभग 288 किलोमीटर की रेंज देने लायक चार्ज हो जाती है। डिजाइन की बात करें तो यह स्टैंडर्ड Model Y से 186 मिमी लंबी और 44 मिमी ऊंची है। इसका व्हीलबेस 3,040 मिमी है, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलती है। हालांकि ग्राउंड क्लीयरेंस 122 मिमी होने से भारतीय सड़कों पर थोड़ी चुनौती हो सकती है। इस SUV में 2,539 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 116 लीटर का फ्रंट ट्रंक भी दिया गया है। टेस्ला इस कार पर 4 साल या 80,000 किमी की वारंटी और बैटरी पर 8 साल तक की वारंटी दे रही है। कुल मिलाकर, यह कार भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।

Also read: Tech Update: AI टूल्स से बदल रही टेक्नोलॉजी की दुनिया, घंटों का काम मिनटों में हो रहा पूरा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कैमरे वाले नए AirPods ला सकता है Apple, AI फीचर्स होंगे खास

Apple अपने नए एयरपॉड्स पर काम कर रहा है, जिसमें बिल्ट-इन कैमरा दिया जा सकता है। इन खास एयरपॉड्स को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Hyundai लाएगी दो नई SUV, एक पेट्रोल तो दूसरी होगी इलेक्ट्रिक

दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी Hyundai Motor Company जल्द ही भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का फोकस अब भारत के तेजी से बढ़ते SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट पर है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast