बिहार में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की बेरहमी से हत्या, दो टुकड़ों में मिला युवक का शव

बिहार में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की बेरहमी से हत्या, दो टुकड़ों में मिला युवक का शव

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में रेलवे ट्रक के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव  उमेश नगर स्टेशन के पास मिला। मृतक एक रिटायर्ड दारोगा विष्णुदेव प्रसाद का बेटा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। पुलिस को युवक का शव टुकड़ों में बंटा हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के GRP थाना क्षेत्र के उमेश नगर इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई। जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। यह शव रिटायर्ड दारोगा विष्णुदेव प्रसाद के बेटे चंदन कुमार का है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां युवक का शव रेलवे ट्रक पर दो टुकड़ों में पड़ा हुआ था। पुलिस ने सिर और धड़ अलग-अलग जगह से बरामद किए। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। घटना सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रेलवे लाइन पर मिला शव

मृतक के पिता विष्णुदेव प्रसाद ने अनुसार, उनका बेटा हिमाचल प्रदेश में एक कंपनी में काम करता था। वह हाल ही में खगड़िया आया था। घटना स्थल पर RPF निरीक्षक अरविंद कुमार राम, ऑन ड्यूटी अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह और आरक्षी अर्जुन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उमेशनगर-सबदलपुर रेलवे लाइन पर शव मिला। जांच में पाया गया कि मृतक के दोनों हाथ हरे रंग की प्लास्टिक की रस्सी से बांधे थे, रेलवे लाइन पर शव को रखा गया था।

Leave a comment