Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 85.19 फीसदी छात्रों ने मारी बाजी; लड़कियां फिर बनीं टॉपर

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 85.19 फीसदी छात्रों ने मारी बाजी; लड़कियां फिर बनीं टॉपर

Bihar Board Intermediate Result: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की तरफ से 23 मार्च को रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया। छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट resuts.biharboardline.com पर देख सकते हैं।

रिजल्ट में दिखाए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल भी छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा रहा है। तीनों स्ट्रीम यानी आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस में 13.16 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिनमें 86.23 फीसदी छात्राएं पास हुईं हैं।

टॉपर्स किए जाएंगे सम्मानित

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि कुल 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं हैं। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप औक किंडल ई-बुक रीडर देकर सम्मानित किया जाएगा। साइंस में लड़के ने टॉप किया है। वहीं, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया  

छात्रों को सबसे पहले resuts.biharboardline.com पर जाना होगा

उसके बाद Intermediate Examination 2026 पर क्लिक करें

फिर अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें

कैप्चा कोड भरकर View वाले ऑप्शन पर क्लिक करें

फिर आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।                                

छात्रों को दिया गया विकल्प 

वहीं, जो छात्र नतीजे से खुश नहीं हैं या उन्हें लगता है कि उनकी कॉपी की जांच फिर से होनी चाहिए। ऐसे में वह बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो गए हैं। उनके लिए भी ऑप्शन दिया गया है। बोर्ड उनके लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन करेगा। जिसके कारण उनका एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा। हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CBSE ने जारी किया 12वीं परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपना नंबर

CBSE 12th Results Decleared:सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। जो छात्र-छाए परीक्षा में शामिल में हुए थे। वह आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना नंबर चेक कर सकते हैं।

21 साल में 61वीं रैंक...आस्था सिंह बनी सबसे कम उम्र की IAS अफसर, सुने सफलता की कहानी

IAS Astha Singh: सिर्फ 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 61वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर आस्था सिंह ने देश का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला IAS अधिकारी बन गई हैं और अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

NEET-UG री-एग्जाम की नई तारीख जारी, पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने रद्द किया था एग्जाम

NEET-UG परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पेपर लीक विवाद के चलते रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख अब घोषित कर दी गई है। NTA द्वारा जारी नए शेड्यूल के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast