BIGG BOSS 17: बिग बॉस 17 में एल्विश और मनीषा की होगी एंट्री, वीकेंड के वार में आएंगे नजर

BIGG BOSS 17: बिग बॉस 17 में एल्विश और मनीषा की होगी एंट्री, वीकेंड के वार में आएंगे नजर

BIGG BOSS 17: बिग बॉस 17 में मनोरंजन का तड़का जारी है। शो को शुरू हुए तीन हफ्ते बीत गए है। वहीं घर के कपल ने हाल ही में करवा चौथ का पर्व मनाया। इस बीच खबर सामने आई है कि एल्विश यादव और मनीषा रानी जल्द शो मे एंट्री लेंगे। इसकी जानकारी खुद बिग बॉस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है।

बिग बॉस 17 में एंट्री लेंगे एल्विश और मनीषा

दरअसल बिग बॉस एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि एल्विश यादव और मनीषा रानी वीकेंड का वार में अतिथि के रूप में दिखाई देंगे। एल्विश 'टेम्पटेशन आइलैंड' के आगामी भारतीय रूपांतरण का प्रचार करते नजर आएंगे और मनीषा उनके साथ शामिल होंगी। वे पहले सलमान के साथ बातचीत करते नजर आएंगे और फिर घर के सदस्यों से बात करते नजर आएंगे कि उन्हें घर के सदस्यों द्वारा खेला जाने वाला खेल कितना पसंद आ रहा है।

'टेम्पटेशन आइलैंड' का शो में करेंगे प्रमोशन

बता दें कि मनीषा रानी और एल्विश यादव विग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे। वहीं इस सीजन के विजेता एल्विश यादव रहे। उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ प्राइज मनी भी मिली थी। लेकिन अब एल्विश और मनीषा रानी एक और शो में नजर आने वाले है। इसकी जानकारी खुद एल्विश ने दी थी।

एल्विश यादव ने बताया था कि वह जल्द टेम्पटेशन आईलैंड इंडिया में नजर आएंगे। वहीं अब बिग बॉस ने भी इसको कंफोम कर दिया है। उन्होंने बताया कि एल्विश यादव और मनीषा रानी वीकेंड का वार में अतिथि के रूप में दिखाई देंगे। एल्विश 'टेम्पटेशन आइलैंड' के आगामी भारतीय रूपांतरण का प्रचार करते नजर आएंगे और मनीषा उनके साथ शामिल होंगी।

रेव पार्टी मामले में एल्लिश यादव पर एफआईआर

वहीं नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी मामले में रेड मारी थी। जिसमें एल्विश यादव समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस पर एल्विश का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। आरोपों में 1 %  की भी सच्चाई नहीं है। एल्विश ने आगे कहा है, 'मैं सीएम योगी और पुलिस से कहना चाहता हूं कि मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉल्मेंट मिल जाती है तो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं।

Leave a comment