
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधी घटनाएं बढ़ती जा रही है चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे की. छापेमारी कर पुलिस ने कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जनक पुरी इलाके से चोरी और लूट करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली में पुलिस को एक 'स्टूडियो केली' में चोरी की वारदात की सूचना मिली है. दुकान से चोर कई कीमती कैमरे ले कर उड गए है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया है. जानकारी के अनुसार कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने पगड़ी पहन रखी थी और सामने की सीट पर बैठा दूसरा व्यक्ति किसी से फोन पर बात कर रहा था और टोपी और मास्क पहने हुए था. तकनीकी सहायता से पता चला कि घटना वाले दिन दो व्यक्ति पटियाला से दिल्ली आए और उसी दिन दिल्ली से चले गए.
इसके बाद पटियाला में छापेमारी कर आरोपी अंकुश कुमार को पकड़कर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि घटना वाले दिन वह अपने दोस्त मोहित ग्रोवर के साथ मोटरसाइकिल से दिल्ली आया था. उन्होंने द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और वहां से एक कैब किराए पर ली. इसके बाद वे खरीदारी करने आए और दुकान से कैमरे चुरा लिए. उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से दुकानों और स्टूडियो के बारे में खोज की और उसके बाद वे दिल्ली आए और दुकान का दौरा भी किया.
आरोपी अंकुश की निशानदेही पर शिकायतकर्ता की दुकान से चोरी किए गए तीन कैमरे और चार लेंस बरामद कर लिए गए हैं. आगे की छापेमारी की गई और आरोपी अंकुश के कहने पर, एक अन्य आरोपी मोहित ग्रोवर को पकड़ लिया गया और उसने खुलासा किया कि वह अंकुश के साथ, जो एक फोटोग्राफर है, दिल्ली गया और पैसे के लालच में उन्होंने कैमरे चुरा लिए. उसके कहने पर, एक और कैमरा और दो लेंस जो शिकायतकर्ता की दुकान से चोरी हुए पाए गए थे, बरामद किए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया। आगे की जांच जारी है.
Leave a comment