Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु में थलपति विजय का जलवा...TVK 100+ सीटों पर आगे, जानें कितनी है अभिनेता की संपत्ति

तमिलनाडु में थलपति विजय का जलवा...TVK 100+ सीटों पर आगे, जानें कितनी है अभिनेता की संपत्ति

Thalapathy Vijay Networth: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। तमिलनाडु में इस बार फिल्म स्टार से नेता बने थलपति विजय ने सबको चौंका दिया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। रुझानों के मुताबिक TVK ने AIADMK (73 सीट) और DMK (48 सीट) को पीछे छोड़ दिया है। यह विजय की पहली चुनावी परीक्षा है और उसमें ही वे शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

पहली बार लिया चुनाव में हिस्सा

विजय ने 2024 में फिल्मों से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रखा था। 2026 के चुनाव में उन्होंने पहली बार हिस्सा लिया और जनता का पूरा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। वे पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों जगह आगे चल रहे हैं। चुनाव के साथ-साथ विजय की संपत्ति भी चर्चा में है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 603 करोड़ रुपये है। इसमें 213 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बैंक खातों में जमा है। उनकी चल संपत्ति करीब 404 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति लगभग 198 करोड़ रुपये बताई गई है।

कितनी है विजय की संपत्ति

विजय की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से आता है। उनकी पत्नी संगीता के नाम भी करीब 15.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है। खास बात यह है कि विजय ने अपने हलफनामे में किसी भी तरह की देनदारी नहीं बताई है। उनके पास 2 लाख रुपये नकद, 883 ग्राम सोने के आभूषण और करीब 15 लाख रुपये की चांदी भी है। लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर विजय के पास कई महंगी कारें भी हैं, जिनमें BMW, Lexus और Toyota Vellfire जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

विजय देश के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अभिनेताओं में भी गिने जाते हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 में 184 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय दिखाई थी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या विजय अपनी इस बढ़त को जीत में बदल पाते हैं या नहीं।

Also read: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, अब ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का प्लान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केरलम में SIR की वजह से कांग्रेस ने ढहाया लेफ्ट का किला, शशि थरूर ने किया बड़ा दावा

Shashi Tharoor On SIR: केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा है कि उनका मानना है कि केरलम में कांग्रेस एसआईआर की वजह से चुनाव जीत गई है। थरूर ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ने केरलम में कांग्रेस की जीत में अहम रोल निभाया।

तमिलनाडु में नई सरकार बनते ही सियासी खींचतान शुरू, VCK ने विजय पर उठाए सवाल

तमिलनाडु में नई सरकार बने अभी एक ही दिन हुआ है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अभिनेता से नेता बने Thalapathy Vijay की पार्टी टीवीके (TVK) और उसके सहयोगी दलों के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं।

'जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकी खुद जवाबदेही...' पीएम मोदी की अपील के खिलाफ बरसे राहुल गांधी

Rahul On PM Modi Appeals: पीएम मोदी ने 10 मई यानी रविवार को को लोगो से बड़ी अपील की। अब पीएम मोदी की अपील के खिलाफ नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हुंकार भरी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast