
Jabalpur Ordnance Factory Blast: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ है। ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में ब्लास्ट से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 9 कर्मचारी घायल हुए हैं। इन सभी कर्मचारियों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इनमें से दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जोरदार धमाके से थर्राया खमरिया
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज सुबह एफ-6क्षेत्र में 1000पाअंडर बम के यूनिट में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 13लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट में इस यूनिट की पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को तुरंत जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है, जहां बर्न यूनिट है। हालांकि, अभी फैक्ट्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मरीजों को जब एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया तो उस मंजर को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्लास्ट कितना भयानक रहा होगा।
आधिकारिक बयान से होगी नुकसान की पुष्टि
जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ है वह फैक्ट्री का सुरक्षित इलाका है और यहां तक किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है इसलिए नुकसान कितना हुआ है यह तो फैक्ट्री से आधिकारिक जानकारी बाहर आने के बाद ही पता लगेगा। ब्लास्ट क्यों हुआ इसकी जानकारी भी फिलहाल सही तौर पर किसी के पास नहीं है। जिन 13 लोगों के घायल होने की सूचना है उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Leave a comment