Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा फैसला, 30 सितंबर तक बस किराए में मिलेगी छूट; ग्रुप बुकिंग पर भी खास ऑफर

उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा फैसला, 30 सितंबर तक बस किराए में मिलेगी छूट; ग्रुप बुकिंग पर भी खास ऑफर

Uttarakhand News: उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को राहत देते हुए रोडवेज बसों के किराए में छूट देने का फैसला किया है। यह विशेष योजना 1 अगस्त से 30 सितंबर तक लागू रहेगी। निगम का उद्देश्य मानसून के दौरान कम हुई यात्रियों की संख्या बढ़ाना और रोडवेज की आय में सुधार करना है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि अगर कोई यात्री आने और जाने (राउंड ट्रिप) का टिकट एक साथ बुक करता है, तो उसे बेस किराए पर दोनों तरफ 10-10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

निगम ने की विशेष छूट की घोषणा

इसके अलावा, निगम ने ग्रुप बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष छूट की घोषणा की है। यदि 6 लोग एक साथ टिकट बुक करते हैं, तो चौथे यात्री को 10 प्रतिशत, पांचवें यात्री को 12 प्रतिशत और छठे यात्री को 15 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य परिवार और समूह में यात्रा करने वालों को प्रोत्साहित करना है। परिवहन निगम ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM) और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (ARM) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, किराए में छूट देने की यह व्यवस्था पिछले वर्ष भी लागू की गई थी और यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद मिला था।

लाख यात्री करते हैं सफर

निगम के आंकड़ों के अनुसार, जून महीने तक उत्तराखंड रोडवेज की बसों में हर दिन औसतन 1.5 लाख यात्री सफर कर रहे थे। इससे निगम को प्रतिदिन करीब 2.5 करोड़ रुपये की आय हो रही थी। लेकिन मानसून शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या घटकर करीब 90 हजार प्रतिदिन रह गई है। इसके कारण दैनिक आय भी घटकर लगभग 1.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में लोग कम यात्रा करते हैं, जिससे रोडवेज की आय प्रभावित होती है। इसी वजह से यात्रियों को आकर्षित करने के लिए किराए में छूट देने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों को दी गई सलाह

निगम को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में यह छूट योजना यात्रियों के लिए राहत के साथ-साथ परिवहन निगम की आय बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इस विशेष योजना का लाभ उठाकर समय रहते अपनी यात्रा की बुकिंग कर लें।

Also read: देहरादून शिक्षिका सुसाइड केस में उत्तराखंड महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया, कहा – दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पिता कोच, दादा खिलाड़ी... खेलों की परंपरा से निकला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट यशवीर, जानिए सफलता की कहानी

Haryana News: कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के होनहार एथलीट यशवीर सिंह की सफलता से पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल है। यशवीर के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार का कहना है कि अब उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

देहरादून शिक्षिका सुसाइड केस में उत्तराखंड महिला आयोग ने संज्ञान लिया, कहा – दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Srishti Kandari Suicide Case: उत्तराखंड के देहरादून में शादी के आठ महीने के अंदर स्कूल शिक्षिका सृष्टि कंदारी ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंदवाल ने कहा कि आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast