Search KhabarFast

Press ESC to close

Nepal News: काठमांडू एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, रनवे पर उतरते ही विमान में दिखी आग की लपटें; 289 यात्री थे सवार

Nepal News: काठमांडू एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, रनवे पर उतरते ही विमान में दिखी आग की लपटें; 289 यात्री थे सवार

Nepal Airport Incident: नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (TIA) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज लैंडिंग के दौरान एक बड़े यात्री विमान के टायर में आग लग गई। विमान में कुल 289 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल हैं। वहीं, नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया है और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Also read: 'ऊपर से आग बरस रही थी, धमाके हो रहे थे',ऑपरेशन सिंदूर पर जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा कबूलनामा

लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग

बता दें, आज काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार. विमान लैंडिंग के बाद रनवे पर रोलआउट के दौरान एक मुख्य लैंडिंग गियर टायर फट गया, जिससे आग की लपटें उठने लगीं। जिसके बाद पायलट ने तुरंत इमरजेंसी प्रोसीजर के तहत विमान को सुरक्षित तरीके से रोक लिया।

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। लेकिन इस घटना की वजह से यात्रियों में हलचल मच गई थी। हालांकि समय रहते विमान में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

CAAN का बयान

इस मामले में नागरिक उड्डयन प्राधिकरण का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि र्की एयरलाइंस का विमान टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रहा था। लेकिन लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई। हालांकि, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। लेकिन कुछ लोग सदमे में हैं। उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और साथ ही एयरलाइंस ने यात्री सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'ऊपर से आग बरस रही थी, धमाके हो रहे थे',ऑपरेशन सिंदूर पर जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा कबूलनामा

Jash On OPs Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ बीत चुकी है लेकिन इसका खौफ पाकिस्तान में अभी तक है। पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था। अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पााकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बड़ा कबूलनामा किया है।

क्या दुनिया पर मंडरा रहा नई महामारी का खतरा? WHO ने जानें कितना खतरनाक है हंतावायरस

कोरोना महामारी के बाद अब हंतावायरस को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ती नजर आ रही है। यह वायरस फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और इसके कुछ मामलों ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast