Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में शुरू हुआ बिना रुके टोल सिस्टम, अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें

दिल्ली में शुरू हुआ बिना रुके टोल सिस्टम, अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें

Delhi MLFF Toll System: दिल्ली की सड़कों पर आज से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतारें, बैरियर पर रुकने की परेशानी और जाम में समय बर्बाद होने की समस्या काफी हद तक खत्म होने वाली है। राजधानी में पहली बार बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम की शुरुआत की जा रही है, जिसमें वाहन बिना रुके सीधे निकल सकेंगे और टोल अपने आप कट जाएगा। इससे सफर तेज, आसान और ज्यादा सुविधाजनक बनने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari आज दिल्ली के मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा से इस नई व्यवस्था की शुरुआत करेंगे।

क्या है इस सिस्टम की खासियत? 

यह नया मल्टी-लेन फ्री फ्लो यानी MLFF बैरियर-लेस टोल सिस्टम यूईआर-II (अर्बन एक्सटेंशन रोड-II) पर लगाया गया है। इसे देश के हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही कोई वाहन टोल से गुजरेगा, वहां लगे हाईटेक कैमरे और सेंसर फास्टैग को स्कैन कर लेंगे और टोल राशि अपने आप कट जाएगी। इस दौरान बैरियर खुले रहेंगे, जिससे ट्रैफिक बिना रुके आगे बढ़ सकेगा।

जाम से मिलेगी राहत

सरकार का मानना है कि इस तकनीक से टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम में कमी आएगी। इसके साथ ही यात्रियों का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी। रोजाना हजारों वाहन दिल्ली के इस रूट से गुजरते हैं, ऐसे में नई व्यवस्था लोगों को बड़ी राहत दे सकती है। दिल्ली से पहले इस तकनीक का ट्रायल गुजरात के सूरत में किया गया था। अब राजधानी में इसकी शुरुआत के बाद आने वाले समय में देश के अन्य शहरों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी इसे लागू किया जा सकता है।

क्या है सरकार का लक्ष्य?

नई व्यवस्था को भारत के स्मार्ट और मॉडर्न ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में देशभर के टोल प्लाजा को पूरी तरह डिजिटल और बैरियर-फ्री बनाया जाए, ताकि यात्रियों को तेज और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

Also read: अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, भारत में तेल कंपनियों पर बढ़ा दबाव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, भारत में तेल कंपनियों पर बढ़ा दबाव

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने का असर अब भारत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई रूट में रुकावट आने से भारत में एलपीजी और कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है।

Aaj ka Mausam: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं झुलसाने वाली गर्मी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कहीं भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं आंधी और बारिश ने राहत के साथ मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज तेज हवाओं, बारिश और तापमान में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast