Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। BJP सरकार अब अपने चुनावी वादे को पूरा करने की तैयारी में जुट गई है। राजधानी में जून महीने से महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, पहले इस योजना का नाम ‘महिला समृद्धि योजना’ रखा गया था, लेकिन अब सरकार इसे नए नाम ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की करीब 17 लाख महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।

कब कर सकते हैं आवेदन? 

सरकार ने योजना को लागू करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जून के पहले सप्ताह से पोर्टल शुरू हो जाएगा और महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में 5100 करोड़ रुपये का बड़ा बजट तय किया है। पिछले साल भी इतना ही बजट रखा गया था, लेकिन लाभार्थियों का सही डेटा नहीं मिलने की वजह से योजना शुरू नहीं हो सकी थी।

पात्रता के नियम हुए सख्त

इस बार सरकार ने योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पात्रता के नियम सख्त किए हैं। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल श्रेणी में आती हैं। साथ ही आवेदन करने वाली महिला के पास दिल्ली का आधार कार्ड होना जरूरी होगा। इस योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग लागू करेगा। खास बात यह है कि इस विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास है। सरकार का दावा है कि योजना को पूरी पारदर्शिता और मजबूत व्यवस्था के साथ लागू किया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती

सरकार का कहना है कि इस आर्थिक सहायता से गरीब महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। सीधे बैंक खाते में पैसे आने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। दिल्ली सरकार की इस योजना को महिलाओं के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। अब लाखों महिलाएं जून महीने में रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। 

Also read: दिल्ली में शुरू हुआ बिना रुके टोल सिस्टम, अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोमनाथ मंदिर, पहली बार हुआ कुंभाभिषेक; PM मोदी ने किया ध्वजारोहण

गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित अमृत महोत्सव के दौरान भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि सोमनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार ‘कुंभाभिषेक’ अनुष्ठान संपन्न हुआ।

बंगाल की कमान संभालते ही एक्शन में शुभेंदु अधिकारी , बॉर्डर एरिया को लेकर अहम हुआ फैसला

CM Suvendhu Holds Cabinet Meeting: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सोमवार यानी 11 मई को शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की जो रूपरेखा है, जैसे एनडीए शासित अन्य राज्यों में चलती है, उसी हिसाब से चलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast